बॉलीवुड फिल्म और पेड रिव्यू: निखिल आडवाणी ने कही खरी बात, कई फिल्ममेकर आग बबूला हो जाएंगे
फिल्म मेकर निखिल आडवाणी इन दिनों फिल्म 'स्टोलन' की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। दर्शक भी इसे पसंद कर रह हैं। इस फिल्म को निखिल, अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने और किरण राव ने सपोर्ट किया है। ये एक इंडिपेंडेंट फिल्म थी, जो भारत में रिलीज से पहले कई सारे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अपने जलवे बिखेर चुकी थी।
अब हाल ही में निखिल आडवाणी ने उस मुद्दे में बात की। जिसके आरोप पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री पर लग रहे थे। पेड रिव्यू का मामला। कई सारे प्रोड्यूसर्स और फिल्म के मेकर्स पर पेड रिव्यू करवाने के आरोप लगते आए हैं। इसमें एक्टर्स भी शामिल हैं।

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में निखिल आडवाणी ने कहा, अब दर्शक फिल्म निर्माताओं पर भरोसा नहीं करते हैं। हम कौन हैं? हम सिर्फ इस फिल्म के पीछे अपनी ताकत या विश्वसनीयता लगा रहे हैं। मुझे लगता है कि अभी दर्शकों और फिल्म निर्माता के बीच पूरी तरह से अविश्वास है। मूल रूप से दर्शक कह रहे हैं, 'आप जो भी कहें, हमें आप पर विश्वास नहीं है। फिल्मों के रिव्यूज पेड हैं। सब कुछ खरीदा जाता है।' हम सिर्फ यह कहने की कोशिश कर रहे हैं, 'हम पर विश्वास करो।' आखिर में एक क्वालिटी है, जिसके लिए हम जाने जाते हैं।
निखिल ने आगे कहा, आजकल दर्शक सोशल मीडिया की बदौलत बहुत सारी जानकारी रखते हैं। उनके पास सब कुछ उनकी उंगलियों पर है। विकल्प छोटे होते जा रहे हैं। फॉर्मूले के अनुरूप होने की मांग बहुत अधिक होती जा रही है। जब आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आपको वास्तव में कुछ ऐसा करना होगा जो बिकने के योग्य हो, चाहे वह कलाकार हो, निर्देशक हो या निर्माता। लेकिन, मुझे बहुत उम्मीद है कि यह बदलेगा। इसे बदलना ही होगा। एक अच्छी क्वालिटी वाली फिल्म को उसके दर्शक मिलेंगे। वही दर्शक कॉमेडी क्लब और लाइव शो में पैसा खर्च कर रहे हैं। वीर दास ने मुझे पहले बताया था कि वह पहले 6 शहरों में भारत टूर करते थे। अब, वह 60 शहरों में करते हैं। दर्शकों का विश्वास वापस जीतना होगा। यह केवल उन्हें सुनकर ही संभव है। बता दें, अभिषेक बनर्जी स्टारर फिल्म 'स्टोलन' अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications