निक जोनस को 13 साल की उम्र में हो गई थी ये गंभीर बीमारी, वीडियो शेयर कर बताए लक्षण
Nick Jonas Diabetes: निक जोनस भले ही एक मशहूर सिंगर और एक्टर हों लेकिन वह 13 साल की उम्र से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है और कई बार इसके बारे में वह सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी दे चुके हैं।
Nick Jonas Diabetes: अमेरिकन सिंग और एक्टर निक जोनस बेटी के पापा बनने के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं। निक जोनस की गायिकी की न सिर्फ उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा दीवानी हैं बल्कि दुनियाभर के लोग उनकी सिंगिंग की तारीफ करते हैं। जब से निक जोनस ने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से शादी की है, तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। निक और प्रियंका को दुनिया के ग्लैमर इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि निक जोनस भले ही एक मशहूर सिंगर और एक्टर हों लेकिन वह 13 साल की उम्र से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है और कई बार इसके बारे में वह सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी दे चुके हैं। दरअसल निक जोनस को डायबिटीज है और वह लोगों को इस बीमारी से बचे रहने की हिदायत देते रहते हैं।

निक जोनस ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि सिंगर और एक्टर निक जोनस को 13 साल की उम्र से ही टाइप 1 डायबिटीज है। उन्होंने हाल ही में इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें पता चला कि उनको डायबिटीज हो गया है। निक जोनस से इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद निक की तारीफ कर रहे हैं और इसे शेयर करने के लिए उनको धन्यावाद दे रहे हैं।

निक ने बताया अपना अनुभव
आपको बता दें कि निक जोनस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार निक जोनस को 13 साल की उम्र में टाइप 1 डायबिटीज का पता चला था।

निक जोनस ने बताए शुरुआती लक्षण
वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताया है। उन्होंने वीडियो में बताया है- मुझे शुरुआत में 4 लक्षण दिखाई दिए थे, वजन कम होना, अधिक प्यास लगना, बार-बार टॉयलेट आना और चिड़चिड़ापन।

लोगों से कहा- पहचान लें डायबिटीज के लक्षण
उन्होंने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरे पास 4 लक्षण थे कि मैं टाइप 1 डायबिटीज के साथ जी रहा था। अधिक प्यास लगना, वजन कम होना, बार-बार पेशाब आना और चिड़चिड़ापन। इन्हें टाइप 1 डायबिटीज के सामान्य लक्षणों के रूप में पहचाना जा सकता है। मैं अपने ये लक्षण शेयर कर रहा हूं ताकि दूसरे इसे आसानी से समझ सकें। लोगों ने इस वीडियो के लिए निक जोनस को धन्यवाद दिया है।

लोगों ने की निक जोनस की तारीफ
कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि डायबिटीज के लक्षणों को पहचानना कई बार मुश्किल हो जाता है क्योंकि यह आसानी से पता नहीं चलता। ऐसे में निक जोनस का ये वीडियो कई लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। लोगों की मानें तो निक जोनस ने अपना जो अनुभव लोगों के साथ बांटा है वह काबिले तारीफ है।












Click it and Unblock the Notifications