शकीरा के साथ निक जोनस ने किया बेली डांस, वीडियो देखकर प्रियंका चोपड़ा की भी छूट गई हंसी

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शकीरा उन्हें बेली डांस करने का चैलेंज देती हैं और निक बेली डांस करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुंबई, 29 जूनः बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखरने वाली फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के जन्म के बाद से प्रियंका और पति निक जोनस सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने पति निक जोनस की तारीफ करती नजर आती हैं और उनका हौसला बढ़ाती रहती हैं। इसी को लेकर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें पति निक जोनस बेली डांस करते दिखाई दे रहे हैं और प्रियंका उनकी तारीफ कर रही हैं।

निक जोनस ने शकीरा के साथ किया बेली डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में निक जोनस डांस करते नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शकीरा उन्हें बेली डांस करने का चैलेंज देती हैं और निक बेली डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। दुनिया भर में मशहूर बेली डांसर शकीरा पहले निक को डांस मूव्स सिखाती हैं फिर निक भी वैसा करने की कोशिश करते है। निक की कोशिश इतनी फनी है कि लोगों को हंसी आ जाती है।

डांस का वीडियो हो रहा है वायरल

डांस का वीडियो हो रहा है वायरल

निक जोनस अपने इस वीडियो में कह रहे हैं- आप देख रहे हैं कि मेरी बॉडी ये नहीं कर पा रही है। आपको बता दें कि इस वीडियो को निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- ये अंतर होता है जब आपके हिप्स झूठ नहीं बोलते वर्सेज हिप्स झूठ बोलते हैं के बीच।

प्रियंका ने की पति की तारीफ

प्रियंका ने की पति की तारीफ

निक जोनस की इस अदा पर उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को प्यार आ रहा है। प्रियंका भी निक के बेली डांस मूव्स देख अपनी हंसी नहीं रोक पाई थीं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर कर पति निक जोनस की तारीफ करते हुए लिखा है- A फॉर एफर्ट बेबी। उन्होंने इसके साथ क्लैपिंग, हार्ट और लॉफिंग इमोजी भी शेयर किया है।

शकीरा ने दिया निक को चैलेंज

शकीरा ने दिया निक को चैलेंज

जानकारी के अनुसार ये वीडियो एनबीसी के एक शो डांसिंग विद मायसेल्फ का है, जिसमें निक जोनस और शकीरा जज की भूमिका में मौजूद हैं। इस एपिसोड की थीम बेली रोल चैलेंज है। ऐसे में शकीरा ने निक जोनस को ही चैलेंज दे दिया था। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल सेरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। फिल्हाल दोनों पैरेंटहुड को इन्जॉय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+