Nia Sharma कर रही थीं पोल डांस तभी धड़ाम से नीचे गिरीं, लोगों ने कहा- गिर जाओगी तो दांत टूट जाएंगे
मुंबई। एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड फोटोज और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। इसी कड़ी में निया शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो पोल डांस सिखने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने पोल डांस की प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निया के साथ कैमरे के पीछे उनकी कोरियोग्रॉफर भी है, जो उन्हें ट्रेन कर रही है।

पोल डांस की कर रही थीं प्रैक्टिस
निया शर्मा का यह वीडियो पोल डांस की प्रैक्टिस का दूसरा दिन था। निया शर्मा कोरियोग्रॉफर लिप्सा आचार्या से ट्रेनिंग ले रही हैं। इस वीडियो में निया पोल पर कैसे भी चढ़ जाती हैं लेकिन उन्हें खुद को मूव करने में काफी परेशानी हो रही है।

Nia ने लिखा कि पहले कभी हड्डियां टूटते हुए महसूस नहीं की
हालांकि वह अच्छा करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन वीडियो के आखिरी पल में वह पोल पर से फिसल कर नीचे आ जाती हैं। निया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि आज से पहले कभी मैंने अपनी हड्डियां टूटते हुए ऐसे महसूस नहीं की।
हाल ही में म्यूजिक वीडियो में नजर आईं Nia Sharma
बता दें कि निया शर्मा इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो फूंक ले को लेकर काफी चर्चा में हैं। निया शर्मा अपने इस गाने को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस 15 के सेट पर भी पहुंची थी, जहां उन्होंने सलमान खान को अपने गाने पर डांस भी कराया।

मुंबई की सड़क पर भी किया डांस
वहीं हाल में ही निया शर्मा अपने इस गाने पर मुंबई की सड़क पर भी डांस करती हुई नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications