निया शर्मा का अब तक का सबसे हॉट फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल

मुंबई, 14 अगस्त: एक्ट्रेस और मॉडल निया शर्मा अपनी बोल्डनेस के लिए अक्सर ही ध्यान खींचती रहती हैं। निया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। उनके डांस के वीडियो और तस्वीरें अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। इस बार उनका बोल्ड फोटोशूट वायरल हो रहा है। जिसमें वो पिंक ब्लेजर में दिख रही हैं और आगे के बटन खुले हैं।

निया का फोटोशूट

निया का फोटोशूट

निया ने इंस्टाग्राम पर अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पिंक ब्‍लेजर और वाइट पैंटमें दिख रही हैं। निया शर्मा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह ब्रालेस है। वहीं पैंट का बटन भी खुला है। ऐसे में उनकी ग्लैमरस तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। फैंस निया की तस्‍वीरों पर लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स ने इसे निया का अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट करार दिया है।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

निया का यह फोटोशूट काफी बोल्ड है। ऐसे में जहां कुछ लोग इस फोटोशूट वीडियो के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनको ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। कई सोशल यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर असहज करने वाले कमेंट्स किए हैं। कई यूजर्स ने कहा है कि इस तरह के कपड़े भारतीय संस्कृति में अच्छे नहीं लगते है। बता दें कि निया को अक्सर ही अपने वीडियो और तस्वीरें के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हालांकि वो इससे घबराती नहीं हैं और इसका जमकर जवाब देती हैं। हाल ही में उन्होंने एपना एक बोल्ड वीडियो वायरल करते हुए लिखा था कि जो लोग उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल करते हैं, ये उनके लिए। इस वीडियो में उन्होंने काफी हॉट ड्रेस पहनी थी।

टीवी पर जाना पहचाना चेहरा हैं शर्मा

टीवी पर जाना पहचाना चेहरा हैं शर्मा

निया शर्मा टीवी का काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। निया ने टीवी सीरियल काली के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है, से खूब लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा नागिन के लिए उनको सबसे ज्यादा पहचाना जाता है। निया शर्मा आखिरी बार नागिन 4 में जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई के साथ नजर आईं थी। निया ने शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। निया ने रवि दुबे के साथ वेब सीरीज जमाई राजा-2 में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+