करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं निया शर्मा, लाइफ स्टाइल है बेहद लग्जरी, बिना पिता के हुई हैं बड़ी

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं निया शर्मा, लाइफ स्टाइल है बेहद लग्जरी, बिना पिता के हुई हैं बड़ी

मुंबई, 17 सितंबर: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा भारत की सबसे मशहूर टेलीविजन हस्तियों में से एक हैं। निया शर्मा ने अपने डेली टीवी शो से लोगों पर एक उल्लेखनीय छाप छोड़ी है। 'काली-एक अग्निपरीक्षा' के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली निया 'एक हजारों में मेरी बहना' से देशभर में प्रसिद्ध हुईं। अपनी अद्भुत प्रतिभा और मजबूत स्क्रीन उपस्थिति के साथ, निया शर्मा घर-घर में जाने जानी लगीं। निया शर्मा का आज जन्मदिन है। निया शर्मा टीवी की सबसे महंगी और हाई पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। आइए जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं निया शर्मा।

कितने करोड़ की मालकिन हैं निया शर्मा

कितने करोड़ की मालकिन हैं निया शर्मा

कुछ साइटों की रिपोर्टों के मुताबिक भारतीय रुपये में निया शर्मा की नेट वर्थ 59 करोड़ है, जो 2022 में $ 8 मिलियन यूएस है। निया शर्मा टेलीविजन उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और उसने कई टीवी शो किए हैं। निया शर्मा की मासिक आय 30 लाख रुपये से अधिक है।

हर एपिसोड 80 हजार रुपये चार्ज करती हैं निया शर्मा

हर एपिसोड 80 हजार रुपये चार्ज करती हैं निया शर्मा

निया शर्मा के आय का स्रोत हिंदी धारावाहिकों, टीवी शो और वेब सीरिज पर निर्भर करता है, जिसके लिए वह बहुत अधिक शुल्क लेती है। निया शर्मा प्रति एपिसोड फीस 80 हजार रुपये लेती हैं। निया शर्मा कई ब्रांडों, प्रायोजनों और टीवी विज्ञापनों से भी पैसा कमाती हैं।

सलाना 7 करोड़ है निया शर्मा की कमाई

सलाना 7 करोड़ है निया शर्मा की कमाई

निया शर्मा हर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 60 लाख रुपए चार्ज करती हैं। लोकप्रिय शो में रहने के बाद वह देश में प्रसिद्ध हो गईं और उनकी कुल संपत्ति हर साल बढ़ रही है। निया शर्मा की सालाना आय 7 करोड़ से अधिक है और हर महीने लगभग 30 लाख रुपये कमाती हैं।

बिना पिता के बड़ी हुई हैं निया शर्मा

बिना पिता के बड़ी हुई हैं निया शर्मा

निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को दिल्ली रोहिणी में हुआ था, वह 31 साल की हैं। मिली। उनका असली नाम नेहा शर्मा है और वह अपने उपनाम निया शर्मा से जानी जाती हैं। निया शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली से की है और जगन इंस्टीट्यूट से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। निया शर्मा की मां ने हाल ही में झलक दिखला-10 में बताया है कि वह एक सिंगल मदर हैं और उन्होंने अेकेल ही अपने बच्चों का पालन-पोषण किया है। निया शर्मा ने भी इस दौरान कह था कि वह बिना पिता के बड़ी हुई हैं।

लैविश अपार्टमेंट में रहती हैं निया शर्मा

लैविश अपार्टमेंट में रहती हैं निया शर्मा

निया शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं। निया की लग्जरी लाइफ स्टाइल है। निया फिलहाल वह मुंबई में एक लैविश अपार्टमेंट में रह रही हैं, जो शहर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक में स्थित है। निया ने हाल ही में यह शानदार अपार्टमेंट खरीदा है और इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर की थी। निया ने घर को पूरी तरह से अपनी इच्छा के अनुसार डिजाइन करवाया है।

कई लग्जरी कारों की मालकिन हैं निया शर्मा

कई लग्जरी कारों की मालकिन हैं निया शर्मा

निया शर्मा को अपने सपनों की कार खरीदना पसंद है और उनके पास कई लग्जरी कार है। निया शर्मा के पास ऑडी क्यू7 है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये हैं। निया के पास वोल्वो एक्ससी 90XC है, जिसकी कीमत 87.9 लाख रुपये है। निया के पास ऑडी ए4 भी है, जिसकी कीमत 47.61 लाख रुपये है।

लाखों का हैंडबैग इस्तेमाल करती हैं निया

लाखों का हैंडबैग इस्तेमाल करती हैं निया

निया शर्मा लग्जरी पर्स और हैंडबैग की भी शौकिन हैं। निया के पास कई लग्जरी हैंडबैग है। एक तस्वीर में निया ने इतालवी लक्जरी ब्रांड, वैलेंटिनो गारवानी के VLOGO वॉक टोटे का हैंडबैग फ्लॉन्ट किया था। ये बैग 1,76,988 रुपये का है। शानदार बैग में एक चिकनी परत, सोने की फिटिंग है। इस ब्रैंड के बैग को बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस यूज करती हैं।

इन-इन ब्रांड को रिप्रेजेंट करती हैं निया

इन-इन ब्रांड को रिप्रेजेंट करती हैं निया

कुछ सुपरहिट टीवी शो और वेब सीरीज दिए जाने के बाद निया शर्मा पूरे देश में काफी मशहूर हो गईं। इस वजह से जब भी विज्ञापनों और स्पॉन्सरशिप की बात आती है तो वह पहली पसंद होती हैं। वह कई अन्य ब्रांडों जैसे निया क्वको हेयर परफ्यूम, मारुति सुजुकी एरिना, और स्प्राइट जैसे कई ब्रांडों का समर्थन कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+