कांतारा की सफलता के बाद अब मेकर्स ने किया नई माइथोलॉजिकल फिल्म का ऐलान, इस दिन आएगा फर्स्ट लुक
साल 2022 में फिल्म कंतारा आई थी। इसमें ग्रामीण भारत की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खुूब प्यार दिया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और विदेशों में भी खूब कमाई की थी। साथ ही फिल्म ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बड़ी सफलता हासिल की और बेस्ट फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड जीता। जबकि फिल्म में लीड किरदार निभाने वाले ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
अब फिल्म का प्रीक्वल कंतारा: चैप्टर 1 बन रहा है। इसके अलावा अब मेकर्स एक नई माइथोलॉजिकल फिल्म लेकर आ रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर अपने आने वाले प्रोजेक्ट का एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, जब आस्था को चुनौती दी जाती है, तो वह प्रकट होता है। कांतार की पहली झलक 16 नवंबर को दोपहर 3:33 बजे आएगी सामने। इस पोस्ट को देख फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गया है।

इंटरनेशल लेवल का होगा एक्शन
बता दें, टरनेशनल एक्शन कोरियोग्राफर टोडर लाज़ारोव भी टीम में शामिल हो गए हैं। टोडर ने RRR के स्टंट सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया था। अब वो ऋषभ के प्रीक्वल में भी अपना एक्शन दिखाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके कैप्शन में लिखा था, कमाल के इंसान, एक्टर और डायरेक्टर से मिलने के लिए बुल्गारिया से कुंडापुरा तक का पूरा सफर भाई आपके साथ जुड़कर एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस बनाना मेरे लिए एक खुशी अनुभव और सम्मानजनक अवसर होगा। एक्शन कोरियोग्राफर टोडर लाज़ारोव, जिन्होंने हेलबॉय और मार्को पोलो पर काम किया है, इस फिल्म में शामिल हो गए हैं। यह एक और एक्साइटिंग अपडेट है जिसने बिना किसी शक फिल्म के लिए उत्साह बढ़ा दिया है।
ख़ैर कंतारा चैप्टर 1 में ऋषभ एक बार फिर दर्शकों को नया एक्सपीरियंस देने आ रहे हैं। देखना ये है कि अब प्रीक्वल भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications