'आजकल बॉलीवुड प्रेग्नेंसी को भी प्रमोट...' ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी आलिया की पीठ में हुआ दर्द

हाल ही में अपनी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करती आलिया की पीठ में दर्द हुआ, तो रणबीर ने पैपराजी को तस्वीर क्लिक करवाने से मना कर दिया।

मुंबई, 8 सितंबर: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसके लिए लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस की फेवरेट आलिया प्रेग्नेंसी में भी अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में अपनी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करती आलिया को हेल्थ इश्यू भी देखे गए। फिल्म के प्रमोशन में आलिया इस कदर जुटी रहीं कि एक्ट्रेस को हो रहे हेल्थ इश्यू नजर आने लगे, जब रणबीर ने आलिया के साथ पोज देने से इंकार कर दिया। एक्टर ने बताया कि आलिया को पीठ में दर्द है। हालांकि, इस दौरान एक्टर अपनी पत्नी की केयर करते नजर आए। लेकिन नेटिजन्स ने इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और बॉलीवुड इंडस्ट्री को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

रणबीर ने पोज देने से किया इंकार

रणबीर ने पोज देने से किया इंकार

आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटी हुई हैं। हाल ही में प्रमोशन के ही दौरान जब एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो रणबीर कपूर ने पैपराजी को आलिया संग पोज देने से इंकार कर दिया। एक्टर ने बताया कि उन्हें पीठ में दर्द है। ऐसा सुनकर पैपराजी भी पीछे हट गए।

क्या बोले नेटिजन्स?

क्या बोले नेटिजन्स?

आलिया को प्रेग्नेंसी में फिल्म का प्रमोशन करते देख ट्रोलर्स भी पीछे नहीं हटे और बी टाउन की तमाम उन एक्ट्रेसेस पर भी वार किया, जो गर्भावस्था के दौरान लगातार काम करने का दावा करती हैं। लोगों का कहना है कि आजकल बॉलीवुड में प्रेग्नेंसी को प्रमोट करने का भी चलन सा बन गया है। क्या आपको पता है कि वंचित महिलाएं अपनी गर्भावस्था को कैसे संभालती हैं?

थकी नजर आईं आलिया

फिल्म का प्रमोशन करते वक्त आलिया भट्ट काफी थकी हुई नजर आ रही थीं। जब फैंस ने भी रणबीर को ये कहते हुए सुना कि आलिया की पीठ में दर्द है, तो फैंस भी काफी परेशान नजर आए। एक फैन ने कमेंट कर कहा कि उसकी बैक दुख रही है। हालांकि, रणबीर की केयर इस दौरान साफ तौर पर नजर आ रही थी। आलिया-रणबीर का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

'ब्रह्मास्त्र' के लिए एक्साइटेड फैंस

'ब्रह्मास्त्र' के लिए एक्साइटेड फैंस

बताते चलें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए सिर्फ आज का ही दिन बाकी है। फिल्म कल यानी शुक्रवार को दर्शकों के सामने होगी। रणबीर आलिया ने दर्शकों के सामने अपनी फिल्म को पेश करने की पूरी कोशिश की है। हालांकि, आलिया को देखकर फैंस उन्हें आराम करने की सलाह दे रहे हैं।

प्रेग्नेंसी में भी मेहनत कर रहीं आलिया

प्रेग्नेंसी में भी मेहनत कर रहीं आलिया

आलिया भट्ट की बात करें, तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी में आराम करने की बजाय अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस को इस हाल में भी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए खूब सराहना मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+