आलिया ने पहना 'बेबी ऑन बोर्ड' सूट, भड़के हुए फैंस बोल पड़े- 'फिल्म के साथ बच्चे का भी प्रीमियर... '
हाल ही में ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने ड्रेस में बच्चे के नाम नोट लिखवा लिया। एक्ट्रेस को अपनी इस हरकत से बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ गया।
मुंबई, 3 सितंबर: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जोरों-शोरों से डटी हुई है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मोनी रॉय, नागार्जुन, अयान मुखर्जी और करण जौहर समेत 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम हाल ही में इसके प्री रिलीज इवेंट के लिए हैदराबाद पहुंची। हालांकि, इस दौरान करण जौहर और आलिया भट्ट को बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ गया। लोगों का कहना है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट के बच्चे का इस्तेमाल किया जा रहा है।

एक्साइटेड हैं फैस
जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्दी ही फैंस के बीच होगी। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और ऐसे में फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी टीम खूब मेहनत कर रही है। हाल ही में फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में आलिया भट्ट को गुलाबी रंग के शरारे में देखा गया।

'बेबी ऑन बोर्ड' पर हुईं ट्रोल
आलिया के शरारे में बैक साइड पर लिखा था कि बेबी ऑन बोर्ड। स्टेज पर खड़े होकर करण ने आलिया को पीछे मुड़ने के लिए कहा और ये दर्शकों को दिखाने के लिए कहा। आलिया ने खुशी-खुशी पीछे मुड़कर फैंस को दिखाया कि उन्होंने अपने आने वाले बच्चे के लिए कितने प्यार से ये नोट लिखा है।

'बच्चे का प्रीमियर तो बनता है'
अब आलिया का ये अंदाज उनपर उस वक्त भारी पड़ गया, जब तारीफ करने की बजाय लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। नेटिजन्स बोले कि बेबी अभी से प्रमोशन में हेल्प कर रहा है। एक यूजर ने कहा कि बच्चे के रिलीज से पहले उसका भी एक प्रीमियर तो बनता है।

आलिया को मिली थी तारीफ
बताते चलें कि आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फैंस आलिया को मेहनती भी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रेग्नेंसी के बावजूद एक्ट्रेस अपनी फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।

गुलाबी शरारे में दिखीं एक्ट्रेस
इसी कड़ी में हैदराबाद में आलिया भट्ट को गुलाबी रंग का शरारा पहने हुए देखा गया। इस आउटफिट में आलिया भट्ट काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं रणबीर भी बहुत हैंडसम दिख रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications