निमरत की फोटो शेयर कर यूजर का सवाल, 'क्लीवेज दिखाने के पीछे आपका मकसद क्या है?'

मुंबई, 19 अप्रैल: सोशल मीडिया पर अभिनेत्री निमरत कौर का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी ड्रेस पर सवाल करते हुए क्लीवेज दिखने पर सवाल किया गया है। निमरत कौर की ये तस्वीर एक ट्विटर यूजर ने साझा की है। जिसमें उनसे ही नहीं तमाम औरतों से ये पूछा है कि वो अपने क्लीवेज को क्यों दिखाती हैं। ये ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

क्या है ये ट्वीट

क्या है ये ट्वीट

निमरत कौर हाल ही में टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर अपनी फिल्म दसवीं के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। निमरत इस शो में काले रंग की कोर्सेट पोशाक पहने हुए थीं। देवांग नाम के ट्विटर यूजर ने उनकी इसी शो के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। देवांग ने लिखा है- लेडीज, मैं वास्तव में जानना चाहता हूं कि ऐसी ड्रेस पहनने के पीछे का उद्देश्य क्या है। क्या इसका मकसद सिर्फ मर्दों को रिझाना है तो क्यों? अगर मर्दों को आकर्षित करना इनका मकसद नहीं है तो क्यों? प्लीज मुझे इसकी वजह बताएं।

ट्वीट पर आए हजारों जवाब

इस ट्वीट को 1700 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं और 1500 से ज्यादा लोगों ने इस पर रिप्लाई किया है। कुछ लोग उनकी बात को समर्थन दे रहे हैं तो वहीं ज्यादातर लोगों ने इसे बेहूदा सवाल बताया है। कई यूजर्स ने कहा है कि आपको किसी के कपड़ों में झांकना ही क्यों है तो कई लोगों ने कहा है कि जब मर्द खुले में खड़े होकर निक्कर में नहाते हैं तो उनका मकसद क्या होता है।

दसवीं को लेकर चर्चा में निमरत कौर

दसवीं को लेकर चर्चा में निमरत कौर

निमरत कौर इन दिनों अपनी फिल्म दसवीं को लेकर चर्चा में हैं। निमरत, अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म दसवीं 7 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म में अभिषेक की पत्नी बनीं निमरत कौर को अपने रोल के लिए काफी तारीफ भी मिल रही है। कौर की इस रोल के लिए अमिताभ बच्चन ने भी उनकी तारीफ की है। अमिताभ ने फिल्म दसवीं में निमरत कौर की दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें अपने हाथ से एक नोट लिखकर उनके काम को सराहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+