Weekend Ka Vaar: डबल एविक्शन का शिकार हुईं नेहल, सलमान खान की फटकार के बाद बाहर हुईं
सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों अपने ड्रामे और ट्विस्ट्स के चलते चर्चा में है। दिवाली स्पेशल वीक के दौरान शो में कोई एविक्शन नहीं हुआ था, लेकिन इस हफ्ते घरवालों को बड़ा झटका लगा है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बिग बॉस ने एक साथ दो कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर कर दिया है।

चार प्रतियोगी थे नॉमिनेशन में
इस हफ्ते बेघर होने के लिए चार प्रतिभागी नॉमिनेट हुए थे - बसीर अली, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और नेहल चुडासमा। दर्शकों के वोट्स के आधार पर यह तय हुआ कि नेहल चुडासमा और बसीर अली को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, वोटिंग ट्रेंड्स में नेहल सबसे पीछे रहीं, जिसके चलते उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया।
नेहल दूसरी बार हुईं एविक्ट
दिलचस्प बात यह है कि यह दूसरी बार है जब नेहल चुडासमा को शो से बाहर होना पड़ा है। इससे पहले भी वह एक बार एविक्ट हो चुकी थीं, लेकिन उस वक्त बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रूम में भेजकर शो में बनाए रखा था। इस बार ऐसा होगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
बसीर अली का सफर खत्म, लेकिन उम्मीद बाकी
बसीर अली और प्रणित मोरे के बीच वोटिंग में कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरकार प्रणित ने मामूली अंतर से बसीर को पछाड़ दिया और खुद को सुरक्षित कर लिया। हालांकि, फैंस के बीच चर्चा है कि बसीर को सीक्रेट रूम में भेजा जा सकता है।
आने वाले एपिसोड में होगा धमाका
सूत्रों के मुताबिक, शो में जल्द ही सीक्रेट रूम दोबारा खुलने वाला है और एक मजबूत खिलाड़ी को वहां भेजने की योजना है। अब देखना यह होगा कि बसीर की वापसी होती है या नहीं, और उनके जाने के बाद घर के बाकी सदस्यों की रणनीतियां कैसे बदलती हैं। हालांकि मालती इन दिनों गौरव खन्ना के ग्रुप में जाती हुई दिखाई दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications