'मुझे जज करके पछताओगे' Neha Kakkar ने मेलबर्न कॉन्सर्ट पर मचे बवाल पर दिया बयान, शेयर किया पोस्ट
Neha Kakkar: हाल ही में मेलबर्न कॉन्सर्ट में लेट पहुंचने के कारण मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। तीन घंटे की देरी होने के कारण लोगों ने स्टेज पर चिल्लाना शुरू कर दिया जिसकी वजह से नेहा इमोशनल हो गईं। उन्होंने बार-बार माफी मांगी और देरी की वजह बताने की कोशिश की। अब, पहली बार नेहा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
कुछ दिन पहले, नेहा कक्कड़ के मेलबर्न कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह स्टेज पर रोती हुई दिखीं। उन्होंने भावुक होकर दर्शकों से माफी मांगी और कहा कि वह खोए हुए समय की भरपाई करेंगी। हालांकि, कुछ अफवाहें ऐसी भी थीं कि माफी मांगने के बाद वह जल्द ही वहां से चली गईं।

ये भी पढ़ें: Neha Kakkar: मेलबर्न कॉन्सर्ट में फूट-फूटकर रोने लगीं नेहा कक्कड़, क्या हुआ सिंगर के साथ? जानें पूरा मामला
नेहा ने मंच से कहा था, "आप सब इतने समय से मेरा इंतज़ार कर रहे हैं, मुझे यह बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी किसी को इंतज़ार नहीं करवाया। आप सब इतने धैर्य से खड़े रहे, इसके लिए दिल से शुक्रिया। मैं बहुत परेशान थी कि सब कैसे होगा। लेकिन आप सभी मेरे लिए बहुत मायने रखते हो। मैं इस शाम को हमेशा याद रखूंगी और आपको जरूर नचाऊंगी।"
नेहा कक्कड़ ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
नेहा ने कॉन्सर्ट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसके बाद सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से धैर्य रखने की अपील की और लिखा, "सच का इंतज़ार करो, मुझे इतनी जल्दी जज करने पर पछताओगे।"
सच्चाई सामने लाई ट्विंकल अग्रवाल
जब नेहा को 'ड्रामा क्वीन' कहकर ट्रोल किया जाने लगा, तो सिंगर ट्विंकल अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। उन्होंने खुलासा किया कि शो के स्पॉन्सर पैसे लेकर भाग गए थे और कॉन्सर्ट लगभग रद्द होने की कगार पर था। लेकिन नेहा ने बिना डांसर्स के ही मंच पर परफॉर्म करने का फैसला लिया ताकि फैंस निराश न हों।
टोनी कक्कड़ ने किया बहन का सपोर्ट
जब नेहा कक्कड़ को लगातार ट्रोल किया जा रहा था, तब उनके भाई टोनी कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट किए और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने एक कड़ा बयान देते हुए कहा, "आर्टिस्ट मर्यादा में रहे, और ऑडियंस..?"
ये भी पढ़ें: Neha Kakkar: कभी माता के जगराते में गाना गाती थीं नेहा कक्कड़, फिर कमाए इतने करोड़, जानें सालाना कमाई












Click it and Unblock the Notifications