Neha Kakkar: कभी माता के जगराते में गाना गाती थीं नेहा कक्कड़, फिर कमाए इतने करोड़, जानें सालाना कमाई
Neha Kakkar Net Worth: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। नेहा कक्कड़ का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं।
नेहा कक्कड़ का वीडियो हो रहा है वायरल
नेहा कक्कड़ का ये वीडियो मेलबर्न कॉन्सर्ट का है, जहां वह परफॉर्म करने के लिए पहुंची थीं। देरी से पहुंचने के कारण वहां मौजूद लोग काफी भड़क गए थे। ऐसी सिचुएशन में नेहा स्टेज पर पहुंचते ही रोने लगी थीं। उनका ये वीडियो देख लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

नेहा कक्कड़ का दमदार करियर
-आपको बता दें कि फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग करने से लेकर म्यूजिक वीडियोज तक में नेहा कक्कड़ नजर आती हैं। अपने यूनीक सिंगिंग स्टाइल से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ ने खूब मेहनत कर आज अपनी ये पहचान बनाई है।
-नेहा कक्कड़ ने अपने अब तक के म्यूजिक करियर में शानदार गाने गाए हैं। इसके अलावा वह कई इवेंट्स में लाइव परफॉर्म करती हैं जिससे उनकी जमकर कमाई होती है। नेहा रियलिटी शोज की जज भी रह चुकी हैं। इसी के दम पर एक मिडिल क्लास घर की लड़की आज करोड़ों की मालकिन बन हई है।
नेहा कक्कड़ की कुल संपत्ति
-नेहा कक्कड़ को बचपन से ही गाना गाने का शौक था। हालांकि उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था जिसके चलते नेहा को अपने गाना गाने के शौक को मजबूरी में बदलना पड़ा था। नेहा घर का खर्चा चलाने के लिए अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर जगह जगह जगराते में गाया करती थीं।
-नेहा कक्कड़ अपनी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नेहा कक्कड़ की कुल संपत्ति 115 करोड़ रुपये के आसपास है।
नेहा क्ककड़ की सालाना कमाई
-जानकारी के अनुसार सिंगर नेहा कक्कड़ हर महीने 40 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर लेती हैं। फिल्म का एक गाना गाने के लिए नेहा कक्कड़ करीब 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ फिल्म, म्यूजिक वीडियोज, रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती हैं।
-रियलिटी शो में बतौर जज नेहा कक्कड़ 20 से 25 लाख रुपये की फीस लेती हैं। नेहा कक्कड़ स्टेज शो में भी परफॉर्म करती हैं। वह एक शो में प्रति घंटे के लिए 25 से 35 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। नेहा कक्कड़ की सालाना कमाई 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।
नेहा कक्कड़ का आलीशान घर
-आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ उत्तराखंड के ऋषिकेश की रहने वाली हैं लेकिन म्यूजिक में करियर बनाने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गई हैं। आज नेहा कक्कड़ मुंबई के एक प्राइम लोकेशन में एक शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं। वह पैनारोमा टावर के एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा के घर की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा नेहा ने अपने पैरेंट्स को ऋषिकेश में भी एक घर खरीद कर दिया है। ये आलीशान बंगला उसी जगह पर है जहां कभी उनका पूरा परिवार किराए पर रहता था।
नेहा कक्कड़ का कार कलेक्शन
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर सिंगर बन गई हैं। वह अब एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं।
-नेहा कक्कड़ के पास करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। नेहा कक्कड़ को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी क्यू 7, बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications