Neetu Kapoor Birthday: बहू आलिया भट्ट ने स्पेशल तरीके से सास नीतू कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, ऐसे जताया प्यार

कपूर खानदान की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी सासू मां नीतू कपूर की एक बेहद ही प्यारी और अनदेखी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

मुंबई, 8 जुलाईः बॉलीवुड के कपूर खानदान में पिछले कुछ समय से खुशियों का समागम है। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी, उसके बाद आलिया ने हॉलीवुड में काम करने की शुरुआत की और अब आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर ने कपूर खानदान में सेलिब्रेशन के मौके तैयार कर दिए हैं। इन्हीं खुशियों के बीच रणवीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सासू मां एक्ट्रेस नीतू कपूर का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। बड़ी ही खुशमिजाज एक्ट्रेस नीतू कपूर किसी न किसी चीज को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं। आपको बता दें कि कल रात से ही नीतू कपूर को सोशल मीडिया पर लोग जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। उनके फैन्स से लेकर करीबी दोस्त और यहां तक कि कई सेलेब्स भी लगातार नीतू कपूर को बर्थडे विश करने में लगे हैं। नीतू कपूर की बहू आलिया भट्ट ने भी अपनी सास को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।

बहू ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी बधाई

बहू ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी बधाई

एक्ट्रेस नीतू कपूर की बहू आलिया भट्ट वैसे तो उन्हें जल्द ही दादी बनने का गिफ्ट कुछ दिन पहले ही दे चुकी हैं लेकिन आज उनके जन्मदिन पर आलिया ने खास अंदाज में अपनी सास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कपूर खानदान की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी सासू मां की एक बेहद ही प्यारी और अनदेखी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नीतू कपूर की अनदेखी तस्वीर की शेयर

नीतू कपूर की अनदेखी तस्वीर की शेयर

दरअसल आलिया भट्ट इस समय अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं और अपने ससुराल वालों से दूर हैं। ऐसे में आलिया ने सासू मां का जन्मदिन मनाने के लिए अपनी हल्दी सेरेमनी की एक तस्वीर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर में नीतू कपूर हल्दी की रस्में निभाने के बाद आलिया भट्ट के माथे को चूमती हुई नजर आ रही हैं।

कैप्शन में सासू मां को जताया प्यार

कैप्शन में सासू मां को जताया प्यार

सासू मां की इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है- सबसे खूबसूरत शख्स को जन्मदिन की बधाई...मेरी सासू मां, दोस्त, जल्द ही दादी मां भी...लव यू सो मच...। वहीं इस तस्वीर को नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है और रीकैप्शन देते हुए लिखा है- लव यू सो मच...। लोग सासू मां और बहू की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

जल्द ही दादी बनेंगी नीतू कपूर

जल्द ही दादी बनेंगी नीतू कपूर

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कपूर खान की नई बहू आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। उनकी इस खबर को सुनने के बाद न सिर्फ उनके फैंस बल्कि परिवार वाले भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी लोग आलिया भट्ट, रणवीर कपूर और नीतू कपूर को बधाइयां दे रहे हैं।

लंदन में हैं नीतू कपूर

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नीतू कपूर लंदन पहुंची हैं। नीतू कपूर अपना 64वां जन्मदिन लंदन में ही सेलिब्रेट कर रही हैं। लंदन में नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ हैं और देर रात उन्होंने बेटी के साथ ही जमकर बर्थडे का जश्न भी मनाया। हाल ही में नीतू कपूर को फिल्म जुग जुग जियो में देखा गया है। इसके अलावा वह डांसिंग रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में जज के रूप में भी दिखाई दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+