'मेरी उम्र लंबी हो' ये हैं मोहब्बतें एक्ट्रेस की फैली मौत की खबर, नीना कुलकर्णी ने बताया 'फर्जी'
Neena Kulkarni: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम सेलिब्रिटीज की मौत की अफवाहें फैलती रहती है। अब ये है मोहब्बतें में अहम रोल निभा चुकीं दिग्गज एक्ट्रेस नीना कुलकर्णी को लेकर खबर सामने आई है कि उनकी मौत हो गई। जैसे ही ये फेक न्यूज आई एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया।
ये है मोहब्बतें और द सिग्नेचर में अहम रोल निभा चुकीं नीना कुलकर्णी की मौत की झूठी खबर फैली थी। जिससे सोशल मीडिया पर तमाम फैंस अपनी संवेदनाएं देने लगे। अब इस खबर की जानकारी जैसे ही एक्ट्रेस को मिली तो उन्होंने तुरंत चुप्पी तोड़ी और इन अफवाहों को खारिज किया।

नीना कुलकर्णी ने अफवाहों पर लगाया विराम
नीना कुलकर्णी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, "यूट्यूब पर मेरी मौत की फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। मैं जिंदा हूं और भगवान की कृपा से अपने काम में व्यस्त हूं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। भगवान करे मेरी लंबी उम्र हो।" इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने लाफिंग इमोजी भी लगाया है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैंस को मिली राहत
नीना की तरफ से सामने आए इस बयान के बाद उनके फैंस को राहत की सांस मिली। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। बता दें कि, नीना ने अपने करियर में कई फिल्में औऱ टीवी शोज में काम किया है। वह ज्यादातर मां का रोल निभाते हुए नजर आती हैं।
नीना कुलकर्णी की फिल्में
नीना कुलकर्णी ने टीवी शोज की बात करें तो उन्होंने कम्मल, एक पैकेट उम्मीद और देवयानी में काम कर लोकप्रियता हासिल की है। फिलहाल वह ओटीटी में काफी एक्टिव हैं। 2023 में, उन्होंने परेश रावल की शास्त्री विरुद्ध शास्त्री में लीड रोल निभाया था। हाल ही में ZEE5 पर अनुपम खेर के नेतृत्व वाली फिल्म द सिग्नेचर में भी नीना नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications