'द लंचबॉक्स' के सेट पर इरफान खान से भिड़ गए थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? एक्टर ने बताया पूरा सच
मुंबई, 22 सितंबर। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान की फिल्म 'द लंचबॉक्स' को 8 साल पूरे हो गए हैं। दो दिन पहले फिल्म की एनिवर्सरी पर 'द लंचबॉक्स' की टीम ने दिवंगत एक्टर इरफान खान को याद किया और खुशी को साथ में सेलिब्रेट किया। अगर आपने भी फिल्म 'द लंचबॉक्स' देखी है तो आपकी नजर भी एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर जरूर पड़ी होगी। फिल्म में उनका रोल तो छोटा सा ही था लेकिन इरखान खान के साथ एक स्क्रीन पर दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया।

क्या फिल्म के सेट पर हुई थी लड़ाई?
'द लंचबॉक्स' की आठवीं वर्षगांठ एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन अफवाहों को खारिज किया है जिसमें उनके और इरफान खान के बीच झगड़े को लेकर बातें कही जा रही थीं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उस गॉसिप पर खुलकर बात की है जिसमें कहा जाता था कि 'द लंचबॉक्स' के सेट पर एक बार नवाजुद्दीन और इरफान खान के बीच जमकर बहसबाजी हो गई थी। हालांकि सच तो ये है कि फिल्म के दौरान दोनों के बीच भाई जैसा रिश्ता था।

इरफान खान की थी ये खासियत
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इरफान उनके भाई की तरह थे, यहां तक कि एक बार निर्देशक डैनी बॉयल से मिलाने के लिए इरफान खान बिना किसी अपॉइंटमेंट के नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपने साथ लेकर गए थे। एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने कहा कि द लंचबॉक्स में इरफान के साथ काम करने की उनकी कई अच्छी यादें थीं, जिसमें एक्ट्रेस निम्रत कौर भी थीं।

'इरफान भाई से सीखा बहुत कुछ'
नवाजुद्दीन ने आगे कहा, जब स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए कास्टिंग चल रही थी, वह मुझे बिना किसी अपॉइंटमेंट के डैनी बॉयल से मिलाने के लिए ले गए। बिना किसी अपॉइंटमेंट के इतने बड़े डायरेक्टर से मिलने के लिए चलने के बारे में सोचकर देखें। आखिरकार, हम दोनों को फिल्म में कास्ट किया गया लेकिन दुर्भाग्य से जब शूटिंग शुरू हुई, मैं एक और फिल्म में व्यस्त था। इसलिए, मेरा रोल किसी अन्य अभिनेता को दिया गया था। मैंने इरफान भाई से बहुत कुछ सीखा है ... यहां तक कि एक बड़े हॉलीवुड निर्देशक से बिना अपॉइंटमेंट के कैसे मिलना है।

53 साल की उम्र में हुआ था निधन
बता दें कि स्लमडॉग मिलियनेयर सुपरहिट फिल्म थी। इसने बेस्ट फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। देव पटेल, फ्रीडा पिंटो और अन्य अभिनीत, स्लमडॉग मिलियनेयर ने हॉलीवुड में इरफान के लिए लॉन्चिंग पैड के रूप में भी काम किया। इरफान ने इसके बाद लाइफ ऑफ पाई, द अमेजिंग स्पाइडर-मैन, जुरासिक वर्ल्ड और जैसी अन्य हॉलीवुड फिल्मों में नजर आए। कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद पिछले साल 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें: छुट्टियां मना रहे हीरो-हीरोइन पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- लोग मर रहे हैं पर ये मालदीव में तमाशा कर रहे












Click it and Unblock the Notifications