नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मोटा होने के लिए खाई थीं दवाइयां और फिर जो हुआ......, एक्टर ने खोला ये बड़ा राज
Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दमदार एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी क लेकर ही कई तरह के खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोला ये राज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंटरव्यू में बताया है कि वह रोजाना शराब का सेवन नहीं करते है। वह कभी-कभी बहुत कम मात्रा में ही पीते हैं और उतने में ही उनको भयंकर नशा हो जाता है। उन्होंने बताया कि एक बार होली के दौरान वह काफी ज्यादा ठंडाई पी गए थेऔर दो दिन तक वह नशे में धुत्त पड़े रहे। इसके अलावा उन्होंने एक्टर और दोस्त विजय राज के बारे में भी कुछ बातें बताईं।

ठंडाई को लेकर नवाजुद्दीन के साथ हुआ था ऐसा हादसा
समदीश अनफिल्टर्ड शो पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने शराब से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने एनएसडी के दौरान का एक किस्सा भी सुनाया। एक्टर ने बताया कि उनका पसंदीदा त्योहार होली है क्योंकि उसमें ठंडाई पीने को मिलती है। उन्होंने पहली बार एनएसडी में ही ठंडाई पी थी।
'ठंडाई का नशा दो दिन तक था'
नवाजुद्दीन ने आगे बताया- बैचमेट स्वानंद किरकिरे ने मुझे ठंडाई पिलाई थी और मैं पीता गया। थोड़ी देर के बाद कुछ हुआ नहीं। फिर और पिला दिया और आधे घंटे के बाद जब होना शुरू हुआ तो मैं कभी अश्वथामा की तो कभी सुधीर शाह की स्पीच बोलने लग गया था।
नशे को लेकर शेयर किया अनुभव
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे बताया- ठंडाई का नशा दो दिन तक चला था। जब उतरा तो अपनी औकात में आ गया था। इसे पीने के बाद लग रहा था कि मैं महान एक्टर हूं। इसके अलावा नवाजुद्दीन ने बताया- नशा करना अच्छा लगता है। मुझे तो बहुत अच्छा लगता है। मुझे मजा आता है। म्यूजिक शुरू कर देता हूं तो मैं कुछ और ही हो जाता हूं।
विजय राज ने मोटा होने के लिए किया था ऐसा काम
वहीं एक्टर विजय राज के बारे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वह दोनों शुरुआती दिनों से दोस्त हैं। साथ में एक रूम में रहे हैं। नावजुद्दीन ने बताया- एक समय विजय राज मोटे होने की दवा खाते थे। हम दोनों बहुत ही पतले थे। उसने दवाइयां खाईं और वह बहुत मोटा हो गया था लेकिन बाद में उसने दवाई खाना छोड़ दिया तो फिर वैसा ही हो गया।
'मोटा होने के लिए विजय राज ने दी थी दवाई'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- इसके बाद उसने मुझे भी वो दवा लिखकर दी कि ये खा, मोटा हो जाएगा। मैं दुकान से एक पत्ता ले आया। रोज खाता और ढेर सारा खान खा जाता। 15 दिन में ही मैं मोटा हो गया था। फिर बंद कर दिया तो दोबारा पतला हो गया। मैं दवाई खाने के बाद 65 किलो का हो गया था और पहले मेरा 51 किलो ही वजन था।












Click it and Unblock the Notifications