नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों के पीछे का कारण बताया, बोले- 'गलती सारी भाई की नहीं, मेकर्स'
Nawazuddin Siddiqui On salman Khan Flop Film Sikandar: सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह पिट गई। खबरें आईं कि सलमान को ब्रेक लेना चाहिए, उनका करियर ढलान की ओर है। लेकिन इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने इन बातों को बेबुनियाद बताया। अब सिकंदर और सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बात की है। उन्होंने सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान और किक में काम किया है।
एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन से सलमान खान की हालिया फिल्म सिकंदर के फेलियर पर पूछा गया। जिसके जवाब में नवाज ने कई सारे फैक्टर बताए।

लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नवाज ने कहा, ठीक है उनकी कोई एक फिल्म नहीं चली, वो तो सुपरस्टार ही हैं। कई सारी फिल्में उन्होंने ऐसी भी की हैं, जिसमें किसी प्रकार का कोई एसेंस नहीं था। वो हिट सलमान खान की वजह से हुईं। मैंने सिकंदर फिल्म नहीं देखी है, इसलिए मुझे नहीं पता कि हुआ क्या है। लेकिन सुपरस्टार की खूबी यही है कि वो एक नॉर्मल फिल्म को लार्जर दैन लाइफ बना देते हैं। भाई की अगर बात करें तो उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी कि मैं फिल्म कर रहा हूं। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। भाई पर ही उंगली नहीं उठानी चाहिए।
नवाज ने आगे कहा, फिल्म के मेकर्स की भी जिम्मेदारी है और उन्हें काम करनाना चाहिए कि सलमान खान फिल्म के लिए हमें मिल गए हैं। अब इसमें एसेंस डालना पड़ेगा। सारी चीजों पर काम करना पड़ेगा। भाई एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो किसी भी साधारण से फ्रेम को बड़ा बना देते हैं। लोग उन्हीं को देखने आते हैं। अगर मेकर्स और डायरेक्टर्स फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम नहीं करेंगे तो सुपरस्टार पर ही पूरा दोष नहीं डाल सकते हैं।
बता दें, सिकंदर ने भले ही बाॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। लेकिन फिल्म सलमान खान के स्टारडम के हिसाब से फु्स्स रही है। फिलहाल सलमान अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications