स्ट्रगल के दिनों में राजपाल की मदद लेने वाले इस एक्टर चुपचाप की दोस्त की मदद, दिए इतने लाख रुपये
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। उन्होंने हाईकोर्ट में खुद सरेंडर किया था। राजपाल पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोल में एंटरटेन किया है। लेकिन वो इन दिनों मुश्किलों में चल रहे हैं। सरेंडर के वक्त उन्होंने कहा था कि मेरे पास पैसे नहीं है और यहां मेरे दोस्त नहीं है। उनके इस बयान के बाद इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने उनका सपोर्ट किया है।
इस फेहरिस्त में अब नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी सामने आया है। नवाज और राजपाल दशकों पुराने दोस्त हैं। रिपोर्ट्स की माने तो नवाज़ुद्दीन ने बिना किसी शोर शराबे के राजपाल की मदद की है। उसकी वजह है को वो अपने पर्सनल मामलों को छुपा कर रखते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया, "नवाज़ुद्दीन ने राजपाल की मदद कोई पहली बार नहीं की है। वो कुछ समय पहले करीब 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद राजपाल की कर चुके हैं। नवाज़ुद्दीन हमेशा ऐसी मदद को चुपचाप करना पसंद करते हैं और इस बारे में पब्लिक रूप से बात नहीं करते।"
'द लल्लनटॉप' को दिए एक इंटरव्यू में नवाज़ुद्दीन ने राजपाल की दिलदारी का खुलासा किया था। उन्होंने कहा, "जब राजपाल को अच्छा काम मिल रहा था, तब वह बहुत लोगों को खाना खिलाते थे। उनके घर के दरवाजे हमेशा सबके लिए खुले रहते थे। जब हम इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे, तब उन्होंने हम सबका साथ दिया। उन्होंने कभी मदद करने से पीछे कदम नहीं हटाया। क्योंकि तब उनका काम इंडस्ट्री में बढ़िया चल रहा था। उनके घर का माहौल लंगर जैसा था। कोई भी आकर खाना खा सकता था। वह मज़ाक बहुत करते हैं, लेकिन असल में वह बहुत संवेदनशील इंसान हैं।"
बता दें, यह विवाद साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। आरोप है कि यह रकम तय समय पर वापस नहीं की गई। कर्ज चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद संबंधित कंपनी ने अभिनेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। मामले की सुनवाई के बाद ट्रायल कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए छह महीने की जेल की सजा सुनाई।












Click it and Unblock the Notifications