नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास ने खोल दिया ये बड़ा राज, कहा- भाई की वजह से आलिया ने सहा ये सब और.....
Nawazuddin Siddiqui: शमास सिद्दीकी ने बताया- आलिया शादी से पहले ही मेरी करीबी दोस्त रही हैं। नवाज और आलिया के बीच शुरुआत से ही काफी दिक्कतें थीं।

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस समय वह फिल्मों में एक्टिंग करने से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कभी नवाज की पत्नी, कभी उनकी नौकरानी तो कभी उनके भाई सभी लोग उन पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन के भाई शमास ने एक्टर की शादी और उनकी पर्सनल लाइफ को खुलकर बात की है। उन्होंने भाई नवाजुद्दीन और भाभी आलिया के बीच के संबंधों के बारे में भी खुलकर बताया है। नवाज के भाई ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक्टर के साथ काम करना बंद क्यों कर दिया था। साथ ही इस पूरे मामले पर नवाजुद्दीन मां का क्या कहना है इस पर भी कई बातें बताई हैं।

शमास ने खोले आलिया और नवाज के कई राज
ईटाम्स से खास बातचीत में नवाजुद्दीन के भाई शमास सिद्दीकी ने बताया- आलिया शादी से पहले ही मेरी करीबी दोस्त रही हैं। नवाज और आलिया के बीच शुरुआत से ही काफी दिक्कतें थीं। वहीं उम्र के साथ बर्दाश्त करने का लेवल भी कम होता चला गया। आलिया ने एक महिला होते हुए बहुत कुछ बर्दाश्त किया है। उन्होंने आगे बताया- मैंने तो नवाज के साथ साल 2020 से ही काम करना बंद कर दिया था। कुछ महीने बाद आलिया और उसका मैटर भी लोगों के सामने आ गया। कुछ ऐसे लोगों ने नवाज का साथ देना शुरू कर दिया था जिन्हें देखकर मैंने उसका साथ छोड़ दिया था।

'मैं अपनी फिल्म में नवाज को नहीं चाहता था'
नवाज के भाई शमास ने आगे बताया- मैं कई टीवी शोज का डायरेक्टर रहा हूं। नवाज ने एक दिन मुझसे कहा था कि मैं उसके साथ जुड़ जाऊं। उसने कहा था कि वह अपने लोगों को जोड़ना चाहता है। साल 2019 में मेरी फिल्म 'बोले चूड़ियां' रिलीज होने वाली थी। मैं नवाज को अपनी फिल्म में हीरो के तौर पर नहीं चाहता था। मुझे लगा था कि इससे हमारा पर्सनल बॉन्ड खराब हो जाएगा। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर चाहते थे कि मैं नवाज को ही कास्ट करूं।

'नवाज की वजह से मेरी फिल्म रुक गई थी'
शमास ने आगे बताया- जब फिल्म में एडिटिंग और पैचवर्क की जरूरत पड़ी, तो नवाज ने अचानक ही प्रोड्यूसर से कह दिया कि वह अब इस फिल्म में तब तक काम नहीं करेंगे, जब तक कि उन्हें फिल्म की बकाया राशि नहीं मिल जाती। मुझे नवाज के इस तरह के व्यवहार से काफी हैरानी हुई थी। मुझे लगा था नवाज मुझे सपोर्ट करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मेरी फिल्म रुक गई। उन्होंने आगे कहा- मैंने उसे बहुत कुछ दिया था। 46 साल की उम्र तक तो मेरी पर्सनल लाइफ भी नहीं थी।

'मेरे और नवाज के बीच मनमुटाव हो गया था'
शमास ने इंटरव्यू में बताया- इस फिल्म के रुकने से मेरे और नवाज के बीच मनमुटाव हो गया। हमने एक दूसरे से बात करनी बंद कर दी। इतना ही नहीं, नवाज ने परिवार वालों से कहा कि वो मेरी बेटी से दूर रहे। उसने मुझे कभी फोन तक नहीं किया। शमास ने आगे बताया- एक बार मां ने आलिया और नवाज के दूसरे बच्चो को नाजायज कह दिया था लेकिन वो गुस्से में कहा था।

'आलिया ने कोई पेपर साइन नहीं किए हैं'
शमास ने कहा- नवाज ने अपने बेटे से कभी इनकार नहीं किया है। उसे हमेशा अपना ही कहा है। लेकिन मैं नहीं जानता कि वो कौन से तलाक के कागजात हैं जो नवाज ने अदालत में जमा किए हैं। कोर्ट इस मामले को देख रही है और इस पर जल्द ही फैसला करेगी। हालांकि आलिया ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई पेपर साइन नहीं किया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications