'नव्या मिनी श्वेता बच्चन है' क्यों ऐश्वर्या राय के फैंस ने नव्या नवेली नंदा को किया ट्रोल, खूब सुनाई खरी खोटी

Aishwarya Rai And Navya Naveli Nanda: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ने इस साल भी पेरिस फैशन वीक में जलवा बिखेरा। वहीं आलिया भट्ट ने इस बार पेरिस फैशन वीक में डेब्यू किया।

ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट की पेरिस फैशन वीक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा की। जिस पर नव्या नवेली नंदा ने रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ की। लेकिन ऐश्वर्या राय के फैंस को ये बात रास नहीं आई।

Aishwarya Rai

बता दें कि, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन उन्होंने एक भी बार अपनी मामी ऐश्वर्या राय की पैरिस फैशन वीक की फोटो शेयर कर उन्हें सपोर्ट नहीं किया। लेकिन जब आलिया भट्ट ने अपनी फोटोज पोस्ट की तो नव्या ने तारीफों के पुल बांध दिए। लेकिन ऐश्वर्या राय के फैंस को ये बात पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल कर दिया।

नव्या नवेली नंदा को सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय के फैंस ने खूब खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कभी अपनी मामी को भी सपोर्ट कर लिया करो।' एक ने लिखा, 'ऐश्वर्या राय की तारीफ इन लोगों को से कभी नहीं होगी।' अन्य यूजर ने लिखा, 'थोड़ा सपोर्ट अगर अपनी मामी को कर लोगी तो क्या हो जाएगा।' दूसरे ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि नव्या मिनी श्वेता है।'

नव्या नवेली नंदा के कमेंट की वजह से एक बार फिर चर्चा होने लगी है कि बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ ठीक नहीं है। बता दें कि, लंबे समय से ऐश्वर्या को एक भी अभिषेक बच्चन और ससुराल वालों के स्पॉट नहीं किया गया। वह ज्यादातर अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आती हैं। यही वजह है कि अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरें लगातार चर्चा में हैं। हालांकि कपल ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+