डेटिंग की खबरों के बीच फिर साथ दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नंदा, मैचिंग लुक में हुए स्पॉट
लंबे समय से सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब हाल ही में दोनों एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

Siddhant Chaturvedi Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। लंबे समय से नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया।
स्पॉट हुए नव्या और सिद्धांत
नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भले ही अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया। लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। अब हाल ही में ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। दोनों गोवा ट्रिप से वापसी कर रहे थे। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
गोवा से वापस लौटा कपल
वीडियो में सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा को एयरपोर्ट से साथ में बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा दोनों व्हाइट कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आए। जहां सिद्धांत ने सफेद शर्ट और ट्रैक पैंट के साथ कैप और मास्क के साथ एक ऑल-व्हाइट लुक लिया है। वहीं नव्या ने व्हाइट कलर का टॉप और ब्लैक कलर की जीन्स कैरी की हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खबर है कि दोनों गोवा में लॉन्ग वैकेशन मना कर आ रहे थे। नव्या तीन दिन के लिए गोवा गई हुईं थीं। अब सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा को साथ में देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "एक साथ बहुत अच्छे और आकर्षक लग रहे हैं"। एक अन्य लिखा, "साथ में दोनों बहुत क्यूट दिख रहे हैं"।
कई बार साथ में दिखा कपल
बता दें कि, सिद्धांत और नव्या को साथ में कई बार स्पॉट किया जा चुका है। दोनों अक्सर बॉलीवुड की पार्टीज में साथ में नजर आते हैं। हालांकि अब तक इस रिलेशनशिप पर किसी ने नहीं अपना ऑफिशियल बयान दिया। फिल्म फोन भूत के प्रमोशन के दौरान जब सिद्धांत से पूछा गया कि वो किसी को डेट कर रहे हैं। तो एक्टर ने साफ कहा था कि वह सिंगल हैं और उनकी लाइफ में फिलहाल कोई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications