ऐश्वर्या राय को अपने पॉडकास्ट में नहीं बुलाना चाहतीं नव्या नवेली नंदा? कहा- 'परिवार से बाहर के लोगों को...'

Navya Naveli Nanda On Aishwarya Rai: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने पॉडकास्ट 'वॉट द हेल नव्या' के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों पर बात करती हैं।

शो में तीनों अपनी जिंदगी से जुड़े कई सारे अनुभव साझा करती हैं। वहीं इस दूसरे सीजन में नव्या ने अपने भाई अगस्त्य नंदा को इंवाइट किया था। जिसके बाद से फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब शो में पूरा परिवार एकसाथ नजर आएगा। फैंस चाहते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय नजर आएं। अब इस नव्या ने बड़ा बयान दिया है।

Aishwarya Rai

नव्या नवेली नंदा से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, क्या वह ऐश्वर्या राय, अभिषेक और अमिताभ बच्चन को इस शो में बुलाएंगी? इस पर नव्या ने जवाब में कहा, 'उम्मीद है कि अगर इसका सीजन 3 आता है, तो मुझे उन गेस्ट को भी बुलाना अच्छा लगेगा जो परिवार का हिस्सा नहीं हैं। हो सकता है कि ये बहुत मजेदार होगा और उन सबसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।'

नव्या आगे कहती हैं कि, 'अगर विभिन्न क्षेत्रों के लोग मेरे शो में आएंगे तो मुझे लगता है कि काफी मजा आने वाला है। उनसे विज्ञान और नए आविष्कार के बारे में पता चलेगा तो मुझे, नानी और मां को इस बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।' नव्या ने अपने इस बयान से इशारों-इशारों में ऐश्वर्या राय को शो में बुलाने से साफ इंकार कर दिया।

बता दें नव्या के इस बयान से एक बार फिर बच्चन परिवार में खटपट की खबरें आने लगी हैं। इससे पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़ दिया है और वह बेटी आराध्या बच्चन के साथ मायके शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि ये खबर महज एक अफवाह थी। वहीं होली के मौके पर भी पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर नहीं आया। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने होली अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+