बॉलीवुड पर फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, कहा- हिंदी फिल्मों में कोई दम नहीं, ये तो बर्बाद......
Naseeruddin Shah On Bollywood: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी फिल्मों के कंटेंट को लेकर ऐसी बात की है कि लोग हैरान हो गए हैं। उनके मुताबिक हिंदी सिनेमा को 100 साल हो गए हैं लेकिन फिल्म मेकर्स के पास कोई नया आइडिया नहीं है और न ही किसी नई चीज पर काम किया जा रहा है।
'हिंदी सिनेमा अब बर्बाद हो रहा है'
नसीरुद्दीन शाह ने द इवॉल्विंग सिटी से बात करते हुए कहा है कि हिंदी सिनेमा अब बर्बाद हो रहा है। फिल्म मेकर्स के पास कोई नया आइडिया नहीं है। वह एक ही तरह की फिल्में बना रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह ने बताया है कि अब वह हिंदी फिल्में भी नहीं देखते क्योंकि उन्हें अब बॉलीवुड की मूवीज पसंद नहीं आ रही हैं।

'हिंदी सिनेमा 100 साल पुराना है'
नसीरुद्दीन शाह ने इंटरव्यू में कहा है- ये वाकई में मुझे निराश करता है कि हम ये कहने में गर्व महसूस करते हैं कि हिंदी सिनेमा 100 साल पुराना है लेकिन हम एक जैसी ही फिल्में बना रहे हैं। मैंने हिंदी फिल्में देखना बंद कर दिया है, मुझे वह बिल्कुल पसंद नहीं हैं।
'हिंदी फिल्मों में कोई दम नहीं है'
नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा- हिंदुस्तानी खाना हर जगह पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें दम है। हिंदी फिल्मों में अब कोई दम नहीं बचा है। उन्हें हर जगह देखा जा रहा है। कितना विदेशी, कितना भारतीय, कितना रंगीन लेकिन जल्द ही वह इससे ऊब जाएंगे क्योंकि इसमें कोई दम नहीं है।
इस तरह होगी हिंदी फिल्मों की तरक्की
नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा- समाज की सच्चाई को दिखाना, सीरियस फिल्म मेकर्स की जिम्मेदारी है। हिंदी सिनेमा तभी तरक्की कर सकता है जब इसे पैसा कमाने का जरिया समझना बंद कर दिया जाए। नसीरुद्दीन शाह ने कहा- लेकिन मुझे लगता है कि अब बहुत देर हो चुकी है। अब कोई हल नहीं है क्योंकि जिन फिल्मों को हजारों लोग देखते हैं वह बनती रहेंगी और लोग उन्हें देखते रहेंगे, भगवान जाने कब तक।
हिंदी फिल्म मेकर्स को नसीरुद्दीन शाह ने दी नसीहत
नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी फिल्म मेकर्स को नसीहत देते हुए कहा- जो लोग गंभीर फिल्में बनाना चाहते हैं, ये उनकी जिम्मेदारी है कि वो आज की हकीकत दिखाएं और इस तरह से दिखाएं कि उन्हें फतवा न मिले या ईडी उनके दरवाजे पर दस्तक न दे। मेकर्स को कुछ अच्छा और नया करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications