'मेरी चिता पर गीली नहीं सूखी लकड़ी लगाना क्योंकि...' दमदार एक्टर नाना पाटेकर की दो टूक, चर्चा में इंटरव्यू

Nana Patekar Interview: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नाना पाटेकर जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। 28 सितंबर को डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म वैक्सीन वॉर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में नाना पाटेकर भी नजर आने वाले हैं। लंबे अरसे बाद एक्टर को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आजकल नाना अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। इस बीच उनका एक इंटरव्यू काफी चर्चा में है, जिसमें हमेशा की तरह नाना बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते हुए दिखे।

बात चाहे बॉलीवुड की हो या फिर निजी जिंदगी की, नाना पाटेकर अपनी बात को बिना फिल्टर किए रखते हैं। सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे नाना पाटेकर शोबिज से दूरी बनाकर रखते हैं। उन्हें बेहद कम ही पैपराजी के कैमरे में देखा जाता है। इसका कारण उनका अपनी जिंदगी को निजी बनाए रखने की अपनी चॉइस है। लेकिन हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

nana

'आज तक' की खबर के मुताबिक, नाना का कहना है कि वे सीधी-सादी जिंदगी जीते हैं और शोबिज पर भरोसा नहीं करते। इसके साथ ही नाना ने ये भी कहा कि ना वे खुद गलतफहमी में रहते हैं और ना ही किसी और को गलतफहमी में रहना चाहिए। नाना ने मौत को लेकर कहा कि मुझे मृत्यु पर पूरा भरोसा है। मैंने अपनी 12 मन लकड़ियां रखी हुई हैं। उन्हीं लकड़ियों में मुझे जलाना। नाना ने बेहद भावुक बात बोलते हुए कहा कि मुझे गीली लकड़ी में मत जलाना। वरना इससे धुंआ आएगा और लोगों की आंखों में जाएगा। इसके बाद उनकी आंखों से आंसू निकलने लगेंगे।

नाना पाटेकर ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि जब इससे लोगों को लगेगा कि मेरी मौत पर रो रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं नहीं चाहता कोई रोए। मेरी तस्वीर पर माला भी मत लगाना। मेरे माता-पिता, भाई-बहन सबका निधन हो चुका है। सिर्फ मैं ही जिंदा हूं। ऐसे में जब मैं मर जाऊंगा तो उनके पास दूसरी दुनिया में चला जाऊंगा। ऐसे में मेरे लिए रोने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+