Namrita Malla: भोजपुरी सिनेमा की 'नोरा फतेही' हैं नम्रता मल्ला, 35 की उम्र में कमा लिए इतने करोड़

Namrita Malla: भोजपुरी इंडस्ट्री की कई एक्टरों ने आज के समय में भारत के हर कोने में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं
नम्रता मल्ला नम्रता आए दिन अपने आइटम सॉन्ग और फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नम्रता मल्ला अक्सर अपने आइटम सॉन्ग और फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लोग उनकी डांसिंग स्किल्स से लेकर उनकी फिटनेस के दीवाने हैं।

Namrita Malla

खेसारी लाल यादव के साथ 'दो घूंट' से मिली पहचान

-नम्रता मल्ला पिछले कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। हालांकि उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने 'दो घूंट' से बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। नम्रता मल्ला ने खुद बताया था कि जब उन्हें ये गाना ऑफर किया गया था, तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कर दिया था।

-इस गाने में खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री देखने लायक थी। इस गाने के वायरल होते ही नम्रता रातों रात स्टार बन गई थीं।

15 सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में डांस कर रहीं नम्रता मल्ला

नम्रता मल्ला भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। एक इंटरव्यू में नम्रता मल्ला ने अपनी फिटनेस और करियर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में डांस कर रही हैं।

नम्रता मल्ला ने बताया कि उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के अलावा साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में भी आइटम नंबर किए हैं।

पवन सिंह के साथ 'लाल घाघरा' में किया काम

'दो घूंट' गाने में नम्रता मल्ला की परफॉर्मेंस देखने के बाद ही उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री के दमदार एक्टर और सिंगर पवन सिंह के साथ 'लाल घाघरा' में काम करने का मौका मिला था। पवन सिंह का 'लाल घाघरा' गाना भी काफी पसंद किया गया

लॉकडाउन में बनाए वर्कआउट के ऐसे वीडियोज

-नम्रता मल्ला ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि लॉकडाउन के दौरान जब पूरी दुनिया घरों में कैद थी, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करने शुरू किए थे। उनके इन वर्कआउट वीडियो को लाखों व्यूज मिलने लगे थे।

-लॉकडाउन खुलते ही नम्रता मल्ला की किस्मत भी बदल गई। आज के समय में वह सोशल मीडिया से मोटी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नम्रता मल्ला की कुल कमाई 3 करोड़ रुपए के आसपास है।

सोशल मीडिया से होती है मोटी कमाई

-नम्रता मल्ला इन दिनों म्यूजिक वीडियोज और स्टेज शो के अलावा इंस्टाग्राम से भी अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड डांस वीडियो की रील्स पोस्ट करती हैं, जिससे उन्हें लाखों की कमाई होती है। उनके शानदार आइटम नंबर के चलते उन्हें भोजपुरी सिनेमा की 'नोरा फतेही' भी कहा जाता है।

-नम्रता मल्ला ने कड़ी मेहनत कर भोजपुरी इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। आज वह न सिर्फ एक फेमस एक्ट्रेस हैं बल्कि बेहतरीन डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+