8 घंटे तक चलेगी नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की शादी, वेडिंग में शामिल होंगे ये खास गेस्ट, देख लें लिस्ट
Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding: साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य आज अपनी लेडी लव शोभिता धुलिपाला से शादी करने जा रहे हैं। शादी की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं जिनके वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
नागर्जुन के बेटे नागा चैतन्य की दूसरी शादी
आपको बता दें कि साउथ के फेमस एक्टर नागर्जुन के बेटे नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी है। वह पहले साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी कर चुके थे। हालांकि पर्सनल कारणों के चलते दोनों का तलाक भी हो चुका है।

नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की आज है शादी
वहीं आज यानी 4 दिसंबर 2024 को नागा चैतन्य एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल आइनकॉनिक अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक ग्रैंड लेकिन इंटीमेट सेरेमनी में सात फेरे लेंगे। पिछले कुछ दिनों से नागा और शोभिता की प्री वेडिंग रस्में निभाई जा रही हैं जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
शादी में शामिल होंगे ये खास मेहमान
इसी के साथ नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के वेडिंग फंक्शन में शामिल होने वाले खास मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है। आपको बता दें कि नागा और शोभिता की इस हाई प्रोफाइल वेडिंग में अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ पहुंचेंगे। इसके अलावा चिरंजीवी, रामचरण और उपासना, महेश बाबू और नम्रता, प्रभास, एसएस राजामौली, पीवी सिंधु, नयनतारा, अक्किनेनी फैमिली और दग्गुबाती परिवार के साथ एनटीआर भी इस खास शादी में शामिल होंगे।
कहां होगी नागा और शोभिता की शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी अन्नपूर्णा स्टूडियो में हो रही है जिसका नागा चैतन्य की पारिवारिक विरासत से गहरा संबंध है। जानकारी के अनुसार साल 1976 में नागा चैतन्य के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव द्वारा स्थापित, बंजारा हिल्स में ये 22 एकड़ की संपत्ति लंबे समय से सिनेमैटिक प्रतिभा और फैमिली प्राइड का प्रतीक बनी रही है।
शादी से पहले हुए थे प्री-वेडिंग फंक्शन्स
बता दें कि शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में अपनी पेली कुथुरु सेरेमनी यानी ट्रेडिशनल ब्राइडल शावर इवेंट सेलिब्रेट किया था। इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके अलावा शोभिता का मंगलस्नानम अनुष्ठान भी आयोजित किया था जो कि हल्दी सेरेमनी का तेलुगू वर्जन है। इन प्री वेडिंग फंक्शन्स में शोभिता और नागा के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
8 घंटे तक चलेगी शोभिता-नागा की शादी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शोभिता धुलिपाला के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि तेलुगू ब्राह्मण परंपराओं के अनुसार शोभिता और नागा की शादी की रस्में 8 घंटे से ज्यादा लंबी चलेंगी। ये शादी काफी पारंपरिक तरीके से संपन्न होगी।












Click it and Unblock the Notifications