शोभिता धुलिपाला से शादी करने के लिए एक्साइटेड हैं नागा, एक्टर ने रिवील किया वेडिंग प्लान, इस जगह लेंगे 7 फेरे

Naga Sobhita Wedding Date: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का साल 2021 में तलाक हो गया था। अब एक्टर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और जल्द ही शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी करने वाले हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान नागा चैतन्य ने बताया कि वह फिलहाल कैसा महसूस कर रहे हैं।

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने पहली बार शोभिता के साथ अपने बॉन्ड पर बात की। उन्होंने कहा कि उनके बीच एक गहरा संबंध है और वह उनकी ज़िंदगी में एक कमी को पूरा करती हैं।

Naga Chaitanya

नागा चैतन्य ने आगे शोभिता के साथ अपनी शादी को लेकर खुशी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह शोभिता के साथ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए उत्साहित हैं और साथ में जीवन का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके और शोभिता के बीच एक गहरी समझ है, जो उनके भीतर की एक खाली जगह को भर देती है। उन्हें विश्वास है कि यह यात्रा आने वाले समय में और ज्यादा अच्छी रहेगी।

नागा चैतन्य आज यानी 23 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में जब एक्टर से पूछा गया कि क्या शोभिता ने उनके लिए कुछ प्लान किया तो उन्होंने जवाब में कहा, 'वह सारी प्लानिंग मुझ पर छोड़ देती है। जब तक वह मरे साथ है, मेरे लिए यही बहुत है। उनसे ज्यादा मेरे लिए कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।'

इसके बाद नागा ने अपनी शादी के प्लान्स के बारे में बात करते हुए बताया कि यह हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में होगी, जो उनके परिवार के लिए एक खास स्थान है। शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बहुत उत्साहित हैं और उन्हें शादी को लेकर बहुत सारी हलचल और घबराहट हो रही है।

बता दें कि नागा और शोभिता ने 8 अगस्त को सगाई की थी। कपल ने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर अपनी सगाई का ऐलान किया था। हालांकि फैंस ने नागा को चीटर का टैग देकर जमकर ट्रोल किया। खैर अब हम इस जोड़े की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं! रिपोर्ट्स की मानें तो 4 दिसंबर को ये कपल सात फेरे लेगा।

ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita: शादी से पहले नागा-शोभिता का वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, इस दिन कपल लेगा सात फेरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+