'आलीशान विला, कार, सोना', नागा चैतन्य को ससुराल वालों से मिले करोड़ों के गिफ्ट, नागार्जुन ने दिया ऐसा तोहफा
Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Wedding: साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य अपनी लेडी लव शोभिता धुलिपाला के साथ शादी करने वाले हैं। हाल ही में उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इन सबके बीच खबर है कि नागा चैतन्य को अपने ससुराल से वेडिंग गिफ्ट के तौर पर करोड़ों रुपए के तोहफे मिले हैं। वहीं नागा चैतन्य के पिता साउथ के फेमस एक्टर नागार्जुन ने भी अपने बेटे और बहू को शानदार गिफ्ट दिया है।

ससुराल वालों ने नागा चैतन्य को दिए महंगे गिफ्ट्स
एशियानेट न्यूजएबल के मुताबिक नागा चैतन्य को उनके ससुराल वालों ने शादी पर आलीशान बंगले से लेकर महंगी गाड़ी तक गिफ्ट की है। शोभिता धुलिपाला के पैरेंट्स ने अपने होने वाले दामाद को एक महंगी बाइक, एक ऑडी कार और हैदराबाद में एक आलीशान विला गिफ्ट में दिया है।
नागार्जुन ने कपल को गिफ्ट की लग्जीरियस कार
इसके अलावा नागा चैतन्य को अपने ससुराल वालों की तरफ काफी सोना भी तोहफे में मिला है। वहीं नागार्जुन ने अपने बेटे नागा चैतन्य और होने वाली बहू शोभिता को एक लग्जीरियस गाड़ी गिफ्ट की है। नागार्जुन ने कपल को एक लेक्सस एलएम एमपीवी मॉडल कार तोहफे के रूप में दी है। इस लग्जीरियस कार की कीमत 2.5 करोड़ रुपए के आसपास है।
नई लग्जरी कार का रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि हाल ही में नागार्जुन को खैरताबाद में रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (आरटीए) के ऑफिस में देखा गया था। दरअसल यहां पर वह लेक्सस से अपनी नई खरीदी गई लग्जरी कार का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंचे थे।
5 दिसंबर 2024 को शादी करेंगे नागा चैतन्य
जानकारी के अनुसार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आगामी 5 दिसंबर 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये शादी तेलुगू रीति-रिवाज से होगी। इससे पहले कपल की मंगल स्नानम (हल्दी सेरेमनी) की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आपको बता दें कि नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी। हालांकि दोनों का तलाक हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications