'मुझे क्रिमिनल क्यों समझते हैं' सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'मुझे बुरा लगा'
Naga Chaitanya: साउथ एक्टर नागा चैतन्य अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद अब एक्टर अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने पिछले साल एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली।
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की साल 2017 में शादी हुई थी। इसके बाद साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। फैंस काफी हैरान थे कि इतने लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद कपल अलग क्यों हो गया। अब लंबे समय बाद नागा चैतन्य ने सामंथा से हुए तलाक पर चुप्पी तोड़ी है।

रॉ टाक्स विद वीके पॉडकास्ट संग बातचीत के दौरान नागा चैतन्य ने एक्स पत्नी सामंथा से तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, "हम अपने-अपने रास्तों पर जाना चाहते थे। अपने-अपने कारणों से हमने यह निर्णय लिया है और हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हम अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ रहे हैं, अपने-अपने तरीके से। मुझे नहीं समझ आता कि इस पर और क्या समझाया जाए।"
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita: शादी से पहले नागा-शोभिता का वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, इस दिन कपल लेगा सात फेरे
नागा ने आगे कहा, "मैं उम्मीद करता हूँ कि दर्शक और मीडिया इसका सम्मान करेंगे। हमने प्राइवेसी की गुजारिश की है। कृपया इस मामले में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। लेकिन, अफसोस की बात है कि यह एक हेडलाइन बन गई। यह एक विषय या गॉसिप बन गया। यह एक मनोरंजन बन गया।"
नागा चैतन्य ने आगे ये भी कहा, "मैंने बहुत शालीनता के साथ आगे बढ़ा हूं और वो भी। हम अपनी-अपनी ज़िंदगियाँ जी रहे हैं। मैंने फिर से प्यार पाया है और मैं बहुत खुश हूं। हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।" नागा चैतन्य ने दर्शकों से अनुरोध किया कि वे उनके और समंथा के बीच के रिश्ते के बारे में सकारात्मक रहें क्योंकि उन्हें अभिनेत्री के प्रति बहुत सम्मान है। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ मेरी ज़िंदगी में हो रहा है, तो मुझे क्यों अपराधी की तरह पेश किया जा रहा है?"
नागा ने आगे तलाक के फैसले की वजह बताई और कहा कि, हम दोनों ने जो भी फैसला लिया वह बहुत ही सोच समझकर लिया। यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि यह मेरे लिए एक बहुत ही संवेदनशील विषय है। मैं एक टूटे हुए परिवार से हूं। मैं एक ऐसे परिवार से हूं जो टूट चुका है, इसलिए मुझे पता है कि यह अनुभव कैसा होता है। मैं किसी रिश्ते को तोड़ने से पहले 1000 बार सोचूंगा क्योंकि मुझे इसके परिणामों का पूरा एहसास है। यह एक आपसी निर्णय था। यह नहीं है कि यह एक रात में हुआ था और मुझे बुरा लगा। मुझे इस बात का दुख है कि ऐसा हुआ, लेकिन सब कुछ एक वजह से होता है।"
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita: नागा-शोभिता की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, मंडप पर बैठे नजर आया कपल












Click it and Unblock the Notifications