मृणाल ठाकुर ने की सात महीने पहले हुए ब्रेकअप पर बात, बोलीं- वो इसलिए भाग गया क्योंकि मैं...
मृणाल ठाकुर ने की सात महीने पहले हुए ब्रेकअप पर बात, बोलीं- वो सिर्फ इसलिए छोड़ गया क्योंकि मैं...
मुंबई, 11 फरवरी: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी नई फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो एक्टर शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका में हैं। मृणाल ठाकुर 'जर्सी' को लेकर तो लगातार बात कर रही हैं, उन्होंनेअपने बारे में भी कई सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं। मृणाल ने खुद के डिप्रेशन को लेकर बात की है तो वहीं अपने ब्रेकअप के बारे में बताया है। सात महीने पहले ही उनका ये ब्रेकअप हुआ है।

सात महीने पहले हुआ ब्रेकअप
मृणाल ठाकुर ने एक बातचीत में खुलासा किया है कि उनका दिल कई बार टूट चुका है, उनका हालिया ब्रेकअप सात महीने पहले हुआ था। मृणाल कहती हैं कि वो उनको छोड़कर वह भाग गया क्योंकि वो मेरे प्रोफेशन को लेकर सहज नहीं था। उसने कहा कि तुम एक अभिनेत्री हो, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता। एक्ट्रेस ने बताया कि उसकी सोच रूढ़िवादी किस्म की थी और वो मेरे प्रोफेशन से एक परेशानी सी में रहता था।

डिप्रेशन पर भी की बात
मृणाल ठाकुर ने खुद के डिप्रेशन पर बात करते हुए कहा कि टीनएज में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मृणाल ने कहा कि जब वह कॉलेज में थीं तो उन्हें आत्महत्या करने के ख्याल आया करते थे। उनका कहना है कि ट्रेन से सफर करते हुए कई बार उनको कूदकर जान देने का ख्याल आता था।

मृणाल को जर्सी की रिलीज का इंतजार
मृणाल को इन दिनों अपनी फिल्म 'जर्सी' की रिलीज का इंतजार है। मृणाल और शाहिद की फिल्म 'जर्सी' को 31 दिसंबर रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। फिल्म निर्माताओं की ओर से जल्दी ही फिल्म की नई रिलीज डेट जारी होने की उम्मीद है।

मृणाल ने टीवी में भी किया है काम
मृणाल ठाकुर ने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'मुझसे कुछ कहतीं ये खामोशियां' से की थी। टीवी पर उनको कुमकुम भाग्य में बुलबुल के किरदार से खूब शोहरत मिली। मृणाल ने 2019 आई सुपर 30 में ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बाटला हाउस, घोस्ट स्टोरीज, तूफान और धमाका जैसी फिल्मों में काम किया। अब उनकी फिल्म जर्सी रिलीज के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications