टी-सीरीज को पछाड़ मिस्टरबीस्ट बने सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर, एलन मस्क ने ऐसे किया रिएक्ट
MrBeast: यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के बीच अक्सर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने की होड़ लगी रहती है। ये भी किसी यूट्यूब चैनल की सफलता को मापने का एक आंकड़ा है।
कुछ सालों पहले भारतीय म्यूजिक कंपनी 'टी सीरीज' और स्विडिश यूट्यूबर 'प्यूडिपाई' (PewDiePie) के बीच सब्सक्राइबर्स बढ़ाने की होड़ लगी थी। भारतीय यूजर्स जोरशोर से 'टी सीरीज' के सब्सक्राइबर्स सबसे अधिक हों ये सुनिश्चित करने में जुटे थे, और उन्हें सफलता भी मिली।
यह भी देखें: 'हड्डियों का पाउडर बनने वाला था...' एनाकोंडा के पेट से जिंदा बाहर निकला इंसान, बताया दिल दहलाने वाला अनुभव

लेकिन अब, टी सीरीज के सिर से नंबर वन का ताज 'मिस्टरबीस्ट' ने छिन लिया है। जिमी डोनाल्डसन, जिन्हें मिस्टरबीस्ट के नाम से भी जाना जाता है, ने टी-सीरीज को पछाड़कर यूट्यूबर 'प्यूडिपाई' को समर्थन देने का अपना वादा पूरा कर लिया है। इसके साथ ही मिस्टरबीस्ट का चैनल यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया जाने वाला चैनल बन गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 की शुरुआत में मिस्टरबीस्ट ने स्वीडिश यूट्यूबर को सपोर्ट करने का इरादा बनाया था। अब उन्होंने यह लक्ष्य को हासिल कर लिया है। उन्होंने इस की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या की तुलना टी-सीरीज से करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया।
मिस्टरबीस्ट ने सब्सक्राइबर्स के मामले में इस मील के पत्थर को पार करने की घोषणा करते हुए लिखा, "6 साल के बाद आखिरकार हमने प्यूडीपाई का बदला ले लिया।" उन्होंने जो तस्वीर शेयर की उसमें म्यूजिक कंपनी टी सीरीज से उनके कुछ ज्यादा फॉलोअर्स हैं। स्क्रीनशॉट में जहां टी सीरीज के 266,706,387 हैं जबकि मिस्टरबीस्ट के 266,707,995 हैं।
इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एलन मस्क ने लिखा, "वाह, बधाई हो!" मिस्टरबीस्ट के पोस्ट को एक्स पर करीब 10 मिलियन व्यूज मिले। पोस्ट पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी हैं। बहुत से लोग अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करने के लिए पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
जॉन यूशाई के साथ एक साक्षात्कार में, मिस्टरबीस्ट ने कहा, "मुझे थोड़ा 'यह देश बनाम वह देश' मिला। मुझे नहीं लगता कि फेलिक्स इसे वहां ले गया, लेकिन इससे पहले उप-युद्ध में यह थोड़ा नस्लवादी भी हो गया था। इसलिए मैं इसके बारे में बहुत अच्छी तरह जानता हूं, यही कारण है कि मैं इसमें बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहा हूं। मैं सिर्फ सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया जाने वाला चैनल बनना चाहता हूं। हां, बहुत से लोग मेरी मदद कर रहे हैं, लेकिन दिन के अंत में, मैंने यह चैनल शुरू किया है। मैं इसे जीता हूं और इसमें सांस लेता हूं। मैं एक निर्माता हूं।"
यह भी देखें: 13 फुट लंबे मगरमच्छ के मुंह में फंसा एक व्यक्ति, फिर जो हुआ किसी ने सोचा ना था... जानिए कैसे बची उसकी जान












Click it and Unblock the Notifications