श्वेता तिवारी को इस तरह देख बेकाबू हो गए थे ये सांसद, सरसों के खेत में हुआ कुछ ऐसा कि देखते रहे लोग

Shweta Tiwari and Manoj Tiwari: टीवी इंडस्ट्री के साथ साथ भोजपुरी फिल्मों में अपने डांस स्किल्स और एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी घर घर में काफी पॉपुलर हैं। 43 साल की एक्ट्रेस को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह दो बच्चों की मां हैं और सिंगल मदर के रूप में बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

श्वेता तिवारी की दर्दभरी शादियां
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों शादियों से 2 बच्चे हैं। हालांकि उनकी दोनों ही शादियां काफी दर्दभरी रही हैं और अब तलाक लेने के बाद वह अकेले ही दोनों बच्चों की देखभाल कर रही हैं।

manoj tiwari

श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी की चर्चा
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी का नाम अब तक कई लोगों के साथ जुड़ा चुका है। इनमें 2 सांसद का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय पर श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी के इश्क के चर्चे जमकर हुए थे। दोनों ने भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया था और उसके बाद ही उनके अफेयर की भी खबरें आने लगी थीं।

श्वेता तिवारी के साथ ये क्या करते नजर आए सांसद चिराग पासवान? 'कट्टो गिलहरी' का पुराना वीडियो वायरल

श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री
श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को खूब भाती थी। दोनों ने रियल से लेकर रील लाइफ तक में धमाल मचाया हुआ था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मनोज तिवारी की शादीशुदा जिंदगी को उजाड़ने के पीछे श्वेता तिवारी का ही हाथ है। हालांकि दोनों ने अपने अफेयर की बात कभी भी पब्लिकली स्वीकार नहीं की है।

सरसों के खेत वाला रोमांटिक गाना
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी के अफेयर की चर्चा उनके एक गाने से हुई थी। इस भोजपुरी गाने में सरसों के खेत वाला रोमांस दिखाई दिया था जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कहा जाता है कि मनोज तिवारी अपनी को-एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरती को देखकर बेकाबू हो गए थे।

'गोरी ओढ़नी तोहार लसरात बा' काफी वायरल हुआ था
इस भोजपुरी गाने में मनोज तिवारी कभी एक्ट्रेस का दुपट्टा खींच रहे होते हैं तो कभी उन पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। दरअसल, मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के रोमांस का ये मामला कोई रियल नहीं बल्कि रील का है। दोनों ने एकसाथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। भोजपुरी स्क्रीन पर इनके रोमांस ने खूब रंग जमाया है। इसी में से एक फिल्म 'ए भउजी के सिस्टर' भी रही है। इसी फिल्म का एक गाना 'गोरी ओढ़नी तोहार लसरात बा' काफी वायरल हुआ था।

श्वेता तिवारी के प्यार में डूबे नजर आए मनोज तिवारी
गाने के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी उस समय काफी दुबली-पतली थीं। उनके साथ मनोज तिवारी सरसों के खेत में जमकर रोमांस कर रहे हैं। दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। इनके बीच की कैमिस्ट्री भी कमाल की लग रही है। सफेद सूट-सलवार में एक्ट्रेस के लटके-झटके देख लोग उनके दीवाने हो गए थे।

गाने को मिले 6 लाख से ज्यादा व्यूज
इस गाने को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और डेढ़ हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस गाने को मनोज तिवारी के साथ प्रिया भट्टाचार्या ने गाया है। दोनों की बेहतरीन गायिकी में इसे काफी पसंद किया गया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+