क्या सांसद कंगना रनौत ने बर्बाद कर दी अध्ययन सुमन की जिंदगी? अब रोते हुए काम मांग रहे हैं शेखर सुमन के बेटे
Adhyayan Suman: मशहूर एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन पिछले 17 साल से बाॉलीवुड का हिस्सा हैं, लेकिन वह आज भी स्ट्रगल कर रहे हैं क्योंकि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। अध्ययन सुमन को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की सुपरहिट वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया था।
अध्ययन सुमन को नहीं मिल रहा कोई काम
इतनी बड़ी वेब सीरीज में काम करने के बाद भी अध्ययन सुमन को कोई और ऑफर नहीं मिल पाया है। अध्ययन सुमन की आखिरी हिट साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'राज- द मिस्ट्री कंटिन्यू' थी। उसके बाद से एक्टर न तो कोई हिट दे पाए और न ही उन्हें अब कोई काम मिल रहा है।

अध्ययन सुमन बयां किया अपना दर्द
-बॉलीवुड बबल से बात करते हुए अध्ययन सुमन ने कहा है- शुरुआत में मुझे लगा था कि मैं शानदार एक्टर शेखर सुमन का बेटा हूं तो मेरी किस्मत बदल जाएगी और मुझे अच्छा काम, अच्छी भूमिकाएं मिलेंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लंबे समय तक मैं सोचता रहा कि मुझे अच्छा अवसर नहीं मिल रहा है।
-अध्ययन सुमन ने आगे कहा- फिर मुझे देश के सबसे बड़े फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ उनकी वेब सीरीज 'हीरामंडी' में काम करने का मौका मिला। लेकिन फिर भी मुझे काम नहीं मिला। मैं किसे दोष दूं? खुद को या इंडस्ट्री के लोगों को? अध्ययन सुमन काम न मिलने को लेकर काफी परेशान चल रहे हैं।
सांसद कंगना रनौत के साथ जुड़ा था अध्ययन सुमन का नाम
आपको बता दें कि अध्ययन सुमन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक वक्त था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत का नाम अध्ययन सुमन के साथ जुड़ा था।
2009 में हो गया था कंगना और अध्ययन सुमन का ब्रेकअप
कंगना और अध्ययन की लव स्टोरी की जमकर चर्चा हुई थी। दोनों की मुलाकात साल 2008 में फिल्म 'राज- द मिस्ट्री कंटिन्यू' के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं लेकिन ये रिश्ता एक साल भी नहीं टिक सका। साल 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि ये रिश्ता इतने खराब तरीके से टूटा था जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाया था ऐसा गंभीर आरोप
-अध्ययन सुमन ने डीएनए को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि कंगना रनौत ने उन्हें प्रताड़ित किया था जिसके बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से अलग होने का फैसला कर लिया था। एक्टर ने कहा था- कंगना रनौत उन्हें पीटती थीं और हाथापाई के दौरान जमकर गालियां भी देती थीं। अध्ययन सुमन ने उस इंटरव्यू में बताया था कि कंगना ने उन्हें चप्पल और सैंडिल से पीटा भी था।
-अध्ययन सुमन ने कहा था- कंगना मुझे पीटती थी और सबके सामने अपमानित करती थी। मेरे खाने में खून मिलाती थी और उसने मुझ पर जादू टोना भी करा था। एक बार किसी पार्टी से लौटते समय जब हम सीढ़ियां उतर रहे थे तो उसने मुझे जलील किया था और जोरदार थप्पड़ मारा था। उस थप्पड़ के बाद मैं रोने लगा था।
कंगना रनौत ने मुझे चप्पल से पीटा था
-अध्ययन सुमन ने कहा था- कंगना मुझसे कहती थी कि मैं उसके सक्सेस से जलता हूं। मैं उसे प्यार नहीं करता। मैं बच्चे की तरह रोता था। मैं उससे डरकर रहने लगा था। वो कार में बैठते ही मुझे पीटने लगती थी।
-अध्ययन सुमन ने आगे बताया था- जिस दिन मैंने कंगना रनौत से ब्रेकअप किया था, उस दिन वो बहुत गुस्सा हो गई थी। उसने अपनी सैंडिल उतारकर मुझ पर फेंकी थी और मेरा फोन भी दीवार पर मारकर तोड़ दिया था।वो मुझ पर भड़क गई थी और उसके बाद ही मैं उससे दूरी बनाने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications