इन फिल्मों में दिखी प्लैन क्रैश की दर्दनाक दास्तां, 'सोसाइटी ऑफ द स्नो' देख कांप उठेगी रूह
Movie Based On Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 अहमदाबाद-लंदन गेटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। ये हादसा टेकऑफ के महज 2 मिनट बाद हुआ। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबरें नहीं हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा शव निकाले गए हैं। हालांकि अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी ऐसी पुष्टि नहीं कर सकता है।
इसके पहले भी कई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इन पर कई फिल्में भी बनी हैं। जिसमें ये दिल दहला देने वाली घटना दिखाई गईं। हम अपनी इस रिपोर्ट में ऐसी फिल्मों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

सोसाइटी ऑफ द स्नो (Society of the Snow)
यह फिल्म 1972 के एंडीज विमान दुर्घटना की सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें जीवित बचे लोगों की कहानी दिखाई गई है। यह नरभक्षण और अस्तित्व (Cannibalism and survival) की खोज करती है। 2023 में रिलीज हुई ये स्पैनिस फिल्म सर्वाइवल ड्रामा है। इस फिल्म को जे. ए. बायोना ने डायरेक्ट की है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
फ्लाइट (Flight)
इस फिल्म में एक पायलट के बारे में दिखाया गया है जो एक दुर्घटना के बाद जीवित बच जाता है, लेकिन उसे अपनी गलतियों और दुखों से जूझना पड़ता है। यानी को जांच से पता चलता है कि वह शराब और कोकीन के नशे में विमान उड़ा रहा था। फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
अलाइव(Alive )
फ्रैंक मार्शल की अमेरिकी सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'अलाइव', पियर्स पॉल रीड की 1974 में आई किताब अलाइव: द स्टोरी ऑफ़ द एंडीज़ सर्वाइवर्स पर बेस्ड है। ये फिल्म 1972 में उरुग्वे की रग्बी टीम के एक्सपीरिएंस के बारे में है। जब उरुग्वे वायु सेना की उड़ान 571 एंडीज़ पर्वत में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी।
रनवे 34 (Runway 34)
कोचीन में उबड़-खाबड़ मौसम में दो पायलट तिरुवनंतपुरम में जोखिम भारी लैंडिंग करते हैं। इसके बाद परेशानी तब होती है जब एएआईबी के कर्मी मामले की जांच करते हैं। इसमें कई तरह की जानकारियां सामने आती हैं। फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications