Mouni Roy ने येलो बिकिनी में दिया HOT पोज, बहुत जल्द बनने वाली हैं दुल्हन!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी की खबरों के बीच, होने वाली दुल्हन मौनी रॉय ने बिकनी में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिससे जाहिर होता है कि यह प्री-वेडिंग ग्लो है।

पीले रंग की बिकिनी में शेयर की फोटो

पीले रंग की बिकिनी में शेयर की फोटो

गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मौनी रॉय ने पीले रंग की बिकिनी में कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

लाखों फैंस ने किया लाइक

लाखों फैंस ने किया लाइक

फैंस ने कमेंट कर उनको खूब सारा प्यार दिया है। मौनी ने फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वेडिंग डेस्टिनेशन गोवा बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोवा में करेंगी शादी

हालांकि पहले ये कहा जा रहा था कि मौनी रॉय दुबई में शादी करेंगी, क्योंकि वो अक्सर सूरज से मिलने के लिए दुबई जाती रहती हैं, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि मौनी रॉय गोवा में शादी करेंगी।

फाइव स्टार होटल किया गया है बुक

फाइव स्टार होटल किया गया है बुक

जानकारी के मुताबिक, शादी के फंक्शन के लिए एक फाइव स्टार होटल को बुक किया जा चुका है और मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। हालांकि मेहमानों की संख्या को अभी गोपनीय रखा गया है, क्योंकि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए मेहमानों की संख्या सीमित हो सकती है। शादी में आने वाले सभी मेहमानों का टीकाकरण अनिवार्य किया गया है।

फिल्म ब्रह्मास्त्र में आएंगी नजर

फिल्म ब्रह्मास्त्र में आएंगी नजर

आपको बता दें कि मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड सूरज दुबई में रहते हैं इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। साथ ही वह मूल रूप से बेंगलूरू के रहने वाले हैं। वहीं मौनी रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी।

टीवी सिरिल नागिन से हुई थीं फेमस

टीवी सिरिल नागिन से हुई थीं फेमस

इस फिल्म में मौनी के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी होंगे। आपको बता दें कि मौनी रॉय टीवी सीरियल नागिन से फेमस हुई थीं। टीआरपी के मामले में उस सीरियल ने उस वक्त बिग बॉस को भी पछाड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+