फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से मौनी रॉय का फर्स्ट लुक आया सामने, दिखाया खतरनाक रूप
फिल्म 'ब्रह्मस्त्र पार्ट वन: शिवा' से मौनी रॉय का फर्स्ट लुक लोगों के सामने आ चुका है। अपने इस डरावने लुक में मौनी रॉय बेहद ही शानदार लग रही हैं।
मुंबई, 14 जूनः बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे। इनके अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, साउथ के मेगास्टार नागार्जुन और मौनी राय भी नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर 15 जून यानी कल रिलीज होने वाला है। उससे पहले फिल्म की एक्ट्रेस मौनी राय का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। फिल्म 'ब्रह्मस्त्र पार्ट वन: शिवा' से मौनी रॉय का फर्स्ट लुक लोगों के सामने आ चुका है। अपने इस डरावने लुक में मौनी रॉय बेहद ही शानदार लग रही हैं।

मौनी रॉय ने दिखाया ऐसा लुक
आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर के रिलीज से पहले ही इस मूवी के सभी कैरेक्टर्स से एक-एक कर पर्दा उठाया जा रहा है। इससे पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। फिल्म ब्रह्मास्त्र के पोस्टर में सभी किरदारों का दमदार अंदाज दिखाई दे रहा है। फिल्म ब्रह्मास्त्र की एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने फर्स्ट लुक को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं फिल्म मेकर करण जौहर ने भी मौनी रॉय के इस भयावह लुक को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। मौनी रॉय का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा है- कर ले सबको वश में अपने, अंधेरे की रानी है। ब्रह्मस्त्र को हासिल करना, यह जुनून ने ठानी है। मिलिए डार्क फोर्सेस की लीडर से... हमारी मिस्टीरियस क्वीन ऑफ डार्कनेस... जुनून।
करण जौहर ने मौनी को कही ये बात
फिल्म ब्रह्मास्त्र के नए पोस्टर में करण जौहर ने मौनी रॉय के लुक को मिस्टीरियस क्वीन ऑफ डार्कनेस कहा है। इससे पहले फिल्म के टीजर में मौनी रॉय के लुक ने भी फैंस को उत्सुक कर दिया था। अब रिलीज हुए मोशन पोस्टर में लाल आंखों में गुस्सा लिए मौनी एकदम शैतान की देवी लग रही हैं। उनके इस लुक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में होंगी आपको बता दें कि यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ-साथ तमिल, तुलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications