गायब हुई Monalisa? क्या पति फरमान खान का है इसके पीछे हाथ? मां बोली- 'इस मुस्लिम मर्द ने मेरी बेटी के साथ'

Monalisa Viral Girl Missing: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आई मोनोलिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। मुस्लिम लड़के फरमान से शादी करने वाली मोनालिसा अचानक से कहीं गायब हो गई हैं। परिवार वालों के विरोध के बावजूद जिस फरमान से भूरी-भूरी आंखों वाली कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा से केरल में कुछ दिन पहले शादी की थी, उसी पति फरमान ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में मोनालिसा के पति अरमान ने दावा किया है कि मोनालिसा घर से भाग गई है और मैं उसे तलाश करने के लिए अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं..."। वहीं मोनालिसा की मां ने आरोप लगाया है कि फरमान ने ही उनकी बेटी को कहीं गायब किया है और ये उसकी सुनियोजित साजिश है।

Monalisa Viral Girl Missing

फरमान बोला- फ्रेंडस मोनालिसा भाग गई, मैं उसे ढूढ़ने आया हूं

दरअसल, फरमान ने जो वीडियो जारी किया उसमें वो कह रहा है, ''मोनालिसा भाग गई है, मैं अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं, मैं उसे ढूंढने आया हूं। सो फ्रेंड्स उसका अजमेर में पता नहीं लग पाया। मैं जोधपुर जा रहा हूं। पता करेंगे। जोधपुर में हॉल्ट है तो आप किसी को पता चले तो मुझे बताएं।''

परिवार बोला- मोनालिसा को फरमान ने गायब कर दिया

इस वीडियो के सामने आने के बाद मोनालिस के गृहनगर महेश्वर नगर में एक बार फिर हड़कंप मच गया बेटी की गायब होने की खबर सुन पिता कुछ भी कह नहीं पाए। वहीं मोनालिसा के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि यह विवाह साजिश का हिस्सा था और दबाव बढ़ने पर बेटी को गायब कर दिया जाएगा।

मां बोली 'मेरी बेटी को गायब कर दिया'

युवती की मां ने बताया, ''15 से 20 दिन पहले फरमान ने हमारी थोड़ी सी बात कराई थी। इसके बाद ना तो बेटी को फोन लगता है और ना ही फरमान बात कराता है।'' युवती की बड़ी मां ने भी पुष्टि की कि कुछ देर बात कराने के बाद फरमान ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया था, जिससे परिवार का उससे संपर्क टूट गया।

फरमान के खिलाफ क्‍यों POCSO एक्ट के तहत दर्ज किया केस

बता दें, मोनालिसा ने फरमान से केरल में शादी की थी। जिसके बाद परिवार ने आरोप लगाया था कि मोनालिसा बालिग नहीं है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की पुलिस ने मोनालिसा के पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आपराधिक साजिश और अवैध विवाह से जुड़ी धाराएं भी लगाई गई हैं।

याद रहे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCSC) के हस्तक्षेप से मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में संज्ञान लिया। सरकार के निर्देशों पर मोनालिसा की वास्तविक जन्मतिथि का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर नाबालिग लड़की से शादी करने के आरोप में पति फरमान के खिलाफ महेश्वर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

मोनालिसा केस को लेकर केरल पुलिस पर लग रहे ये आरोप

केरल में एक कथित नाबालिग लड़की "मोनालिसा" के विवाह को लेकर चल रहे विवाद में अब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) और राज्य पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। जहां आयोग इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता और मानव तस्करी की संभावना पर सवाल उठा रहा है, वहीं केरल पुलिस ने इस विवाह का बचाव करते हुए दावा किया है कि विवाह के समय लड़की नाबालिग नहीं थी और उसने अपनी मर्जी से कदम उठाया था। इस मामले में सत्ताधारी माकपा (CPI(M)) के कुछ स्थानीय नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

NCST ने तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की उठाई मांग

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की उपाध्यक्ष अनुसुइया उइके ने 20 फरवरी, 2024 को केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आयोग ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में मामला दर्ज करने में लापरवाही बरती और परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव डाला गया। आयोग ने इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने और लापरवाही बरतने वाले सर्कल इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+