Monali Thakur: 'मोह मोह के धागे' फेम सिंगर का होने जा रहा है तलाक? जानिए कौन हैं उनके पति?
Monali Thakur: 'मोह मोह के धागे' फेम मशहूर बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक नेशनल अवार्ड से सम्मानित मोनाली और उनके विदेशी बिजनेसमैन माइक रिक्टर (Maik Richter) तलाक लेने जा रहे हैं।
दोनों के बीच में बातचीत बंद है और दोनों ने ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।आपको बता दें कि मोनाली ठाकुर और स्विट्जरलैंड के रेस्तरां मालिक माइक रिक्टर ने 2017 में शादी की थी लेकिन उन्होंने अपने इस रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा था।

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, मोनाली और माइक की शादी टूटने की वजह Long distance Relationship है, जिसकी वजह से आठ साल पुरानी शादी टूटने के कगार पर आ गई है। फिलहाल इस खबर पर मोनाली और माइक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, फैंस को उम्मीद है कि सिंगर जल्द ही इस बारे में चुप्पी तोड़ेंगी।
कौन हैं मोनाली ठाकुर? (Monali Thakur)
- भारतीय संगीत जगत में अपनी मधुर आवाज से पहचान बनाने वाली मोनाली ठाकुर (Monali Thakur)एक लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर और परफ़ॉर्मर के रूप में जानी जाती हैं।
- उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्मों के साथ-साथ रियलिटी शो और लाइव कॉन्सर्ट्स के जरिए दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है।
- मोनाली ठाकुर का जन्म 3 नवंबर 1985 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ। वे एक संगीतप्रेमी परिवार से आती हैं।
- उनके पिता शक्ति ठाकुर बंगाली फिल्मों के जाने-माने गायक थे, वहीं उनकी बहन मेहुली ठाकुर भी गायन से जुड़ी हुई हैं।
- मोनाली ने बचपन से ही शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली और फिर धीरे-धीरे पॉप और बॉलीवुड संगीत की ओर बढ़ीं।
- मोनाली ने सबसे पहले लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 2' (2006) में भाग लिया था, इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और कई हिट गाने दिए।

मोनाली के चर्चित गाने (Monali Thakur)
- जरा-जरा टच मी (रेस)
- ख्वाबों के परिंदे (जिंदगी ना मिलेगी दोबारा)
- संवार लूं (लुटेरा)
- 'मोहीत रे और लव मी ठोड़ा और' (जय हो)
- 'कुवांरा' (जॉली एलएलबी)
- 'लागी लागी रे' और 'मोह मोह के धागे' (दम लगा के हइशा)
- 'मोह मोह के धागे' गाना उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुआ, जिसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अभिनय करियर (Monali Thakur)
गायकी के साथ-साथ मोनाली ने अभिनय में भी हाथ आज़माया। वे कुछ बंगाली और हिंदी फ़िल्मों में दिखीं।
साल 2014 में आई फिल्म 'लक्ष्मी' में उन्होंने दमदार अभिनय किया था.
पुरस्कार और उपलब्धियां (Monali Thakur)
- फिल्मफेयर अवॉर्ड (2015) - बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (संवार लूं)
- नेशनल अवॉर्ड (2016) - मोह मोह के धागे
- कई आईफा और स्टारडस्ट अवॉर्ड्स

कौन हैं Monali Thakur के पति?
- मोनाली ठाकुर ने 2017 में स्विट्जरलैंड के एक रेस्टोरेंट मालिक माइक रिक्टर से शादी की है।
- उनकी मुलाकात रिक्टर से स्विट्जरलैंड की एक बैकपैकिंग ट्रिप के दौरान हुई थी , वह उनके एयरबीएनबी होस्ट थे।
- मोनाली ठाकुर ने जून 2020 में अपना सिंगल 'दिल का फितूर' रिलीज करने के बाद ही अपनी शादी की घोषणा की, जिसमें वह और माइक एक साथ नजर आए थे।
- मालूम हो कि मोनाली और माइक , दोनों ही अपने रिलेशन को प्राइवेट रखते आए हैं इसलिए दोनों के बीच में कैसा रिश्ता रहा है, ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications