Saiyaara Box Office Collection: नहीं थम रही है 'सैयारा' की कमाई, 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म
Saiyaara Box Office Collection Day 8: 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 8 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसकी कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने आठवें दिन 14.79 करोड़ रुपये की कमाई की है। सातवें दिन 19 करोड़ रुपये फिल्म ने छठे दिन 21 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये और पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह फिल्म ने कुल 187.54 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

फिल्म की सफलता का श्रेय दर्शकों के सकारात्मक रिस्पॉन्स को जाता है। युवा दर्शकों के बीच फिल्म काफी लोकप्रिय हो रही है, खासकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि वीकडेज में भी फिल्म की कमाई में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।
अनीत पड्डा और अहान पांडे अभिनीत 'सैयारा' अपनी रिलीज के बाद से ही कमाई के मामले में चर्चा में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई करते हुए अपना बजट निकाल लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ रुपये है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है, जिसके चलते युवा दर्शक बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास होती है या नहीं।
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी पिछली फिल्म 'आशिकी 2' की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म निर्माताओं की रणनीति ने फिल्म को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications