मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां का बेडरूम वीडियो वायरल, की ऐसी हरकत, लोग बोले- ये कैसी औरत है

Mohammad Shami Ex Wife Hasin Jahan Viral Video: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां अपने बोल्ड वीडियोज और फोटोज के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि हसीन जहां ने साल 2018 में मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बाद में उन्होंने मोहम्मद शमी से तलाक ले लिया था। हाल ही में मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Mohammad Shami Ex Wife Hasin Jahan

हसीन जहां के बेडरूम वीडियो ने मचाया हंगामा
ये वीडियो हसीन जहां के बेडरूम का है। वायरल वीडियो में मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां वाइट कलर का आउटफिट पहनकर पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के फेमस आइटम सॉन्ग 'कजरारे' पर जबर डांस करती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो रील
हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो रील शेयर किया है। इस रील में देखा जा सकता है कि वह कभी कुर्सी पर बैठती हैं तो कभी सोफे पर लेटती हैं तो कभी बेड पर सो जाती हैं। फिलहाल इस वीडियो को लेकर हसीन जहां जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
हसीन जहां का ये वीडियो देखकर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो मोहम्मद शमी के उन्हें तलाक देने के फैसले को सही ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मोहम्मद शमी जिंदगी में हमेशा सही फैसला लेते हैं। लव यू शमी भाई। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखाहै- शमी भाई का फैसला बिलकुल सही था।

लोगों ने कहा- ये कैसी औरत है यार
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा है- इन्हीं हरकतों के कारण शमी भाई ने छोड़ दिया इस औरत को। एक दूसरे शख्स ने लिखा है- ये कैसी औरत है यार, मोहम्मद शमी ने उनसे शादी करके अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की थी।

शादी के 4 साल बाद ही अलग हुए थे मोहम्मद शमी-हसीन जहां
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने साल 2014 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। उनकी एक बेटी भी है। कोलकाता की एक अदालत ने मोहम्मद शमी को जनवरी 2023 तक हसीन जहां को हर महीने माह 1.30 लाख रुपए एलीमनी के तौर पर देने का आदेश दिया था। इसमें 50 हजार रुपए उनकी एक्स वाइफ की मेंटेनेंस के लिए और 80 हजार रुपए उनकी बेटी की परवरिश के लिए देने का आदेश दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+