'मेरे भाई को अभिषेक बच्चन जितना.....', अमिताभ बच्चन के लाडले को लेकर ये क्या बोल गए मिथुन चक्रवर्ती के बेटे

Namashi Chakraborty On Abhishek Bachchan: कुछ दिनों पहले ही मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से सम्मानित करने की खबर सामने आई थी। उसके बाद ही अचानक उनकी तबीत बिगड़ने की खबर ने लोगों को परेशान कर दिया था। सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह बिल्कुल ठीक है। इसी बीच उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती का एक इंटरव्यू तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी ने किया ऐसा खुलासा
आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती की तरह उनके बदोनों बेटे अभी तक बॉलीवुड में सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। मिथुन के बड़े बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह चक्रवर्ती अपने पिता की तरह एक सफल एक्टर नहीं बन पाए हैं। वहीं मिथुन के छोटे बेटे नमाशी ने भी हाल ही में राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बैड बॉय' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनकी इस फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

Namashi Chakraborty

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाला बयान
इसी बीच नमाशी चक्रवर्ती का एक हालिया इंटरव्यू इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस इंटरव्यू में नमाशी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। नमाशी ने कहा है कि उनके बड़े भाई मिमोह में सुपरस्टार बनने की पूरी क्षमता है, लेकिन उन्हें सही मौके ही नहीं मिले हैं।

नमाशी ने अभिषेक बच्चन को लेकर कही ऐसी बात
नमाशी चक्रवर्ती ने कहा है- मिमोह का जन्म एक सुपरस्टार के घर पर हुआ है। उनमें सुपरस्टार बनने की क्षमता है लेकिन इंडस्ट्री अन्य स्टार किड्स का पक्ष लेने में बहुत ज्यादा व्यस्त है। मैं ये कह सकता हूं कि अगर मेरे भाई को अभिषेक बच्चन जितने मौके मिले होते, तो आज मेरे भाई सुपरस्टार होते। मैं ये बात विश्वास के साथ कह सकता हूं।

मिमोह चक्रवर्ती ने साल 2008 में बॉलीवुड में की थी एंट्री
जानकारी के अनुसार मिमोह चक्रवर्ती ने साल 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और नमाशी का कहना है कि इस फिल्म की असफलता आज भी उनके भाई को चुभती है। नमाशी ने कहा है- दुर्भाग्य से, लोग 'जिम्मी' को शायद एक बड़ी प्रोडक्शन फिल्म से भी ज्यादा एक बड़ी फ्लॉप फिल्म के रूप में देखते हैं। अगर उन्हें अभिषेक बच्चन जितने मौके मिले बोते तो वह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देते।

मिमोह ने अभिषेक बच्चन को कहा था प्रेरणा
हालांकि एक पुराने इंटरव्यू में मिमोह चक्रवर्ती ने कहा था कि जब वह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो अभिषेक बच्चन ही उनके लिए प्रेरणा बने थे। मिमोह ने अभिषेक द्वारा दी गई सलाह का खुलासा किया था और जूनियर बच्चन को अपना हीरो भी बताया था। मिमोह चक्रवर्ती अब तक 'जिम्मी', 'हॉन्टेड 3डी' और 'लूट' जैसी फिल्में कर चुके है। आखिरी बार उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सा रा रा' में देखा गया था। हालांकि ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+