'मुझे खुद को बंगाली कहने में भी शर्म आ रही है', कोलकाता केस पर मिथुन चक्रवर्ती का चौंकाने वाला खुलासा

Mithun Chakraborty On Kolkata Doctor Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या ने इस समय पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लोगों के अंदर इस हादसे को लेकर गुस्सा भर गया है और कैंडल मार्च कर न्याय की मांग की जा रही है। देशभर के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मिथुन चक्रवर्ती ने इंसाफ के लिए उठाई आवाज
देश के कोने-कोने में इस घटना के खिलाफ लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं कई फिल्मी सितारे भी लगातार इस मामले में अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हर कोई पीड़िता के इंसाफ के लिए आवाज उठा रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के लिजेंड्री एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने भी इस घटना पर तुरंत फैसला की सुनाने की मांग की है।

mithun chakraborty

'मुझे खुद को बंगाली कहने में भी शर्म आ रही है'
कोलकाता रेप-मर्डर केस ने सभी लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस घटना की तुलना दिल्ली के निर्भया केस से की जा रही है और इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है- इस घटना के बारे में जानने के बाद मुझे अपने आपको बंगाली कहने में भी शर्म आ रही है।

'बंगाली होने के नाते मैं सिर उठाकर नहीं चल सकता'
मिथुन चक्रवर्ती ने इस मामले पर तुरंत फैसला की सुनाने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा है- मैं कई बार कई जगहों पर कह चुका हूं कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में स्थिति बहुत भयावह होगी। बंगाली होने के नाते मैं सिर उठाकर नहीं चल सकता।

'दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले'
मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा- मेरी संवेदनाएं मृतक डॉक्टर के परिवार के साथ हैं। इस घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए, बस यही मेरी इच्छा है। आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी से जुड़े हुए हैं और पूर्व राज्यसभा सांसद भी हैं। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

'डॉक्टरों का सड़कों पर उतरना अच्छी बात नहीं'
वहीं मिथुन चक्रवर्ती के साथ साथ एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- डॉक्टरों का सड़कों पर उतरना अच्छी बात नहीं है। सरकार और समाज को डॉक्टरों द्वारा रखी गई मांगों का ध्यान रखना चाहिए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने डॉक्टरों से की ये गुजारिश
शत्रुघ्न सिन्हा ने आले लिखा है- लेकिन सड़कों पर उतरे उन डॉक्टरों से एक विनम्र अनुरोध है कि इससे उन गरीब, जरूरतमंद लोगों को नुकसान हो सकता है जिन्हें तुरंत देखभाल की जरूरत है, इससे वो और पीड़ित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+