'विश्वास दिलाने में ब्रेनवॉश किया' मिथुन चक्रवर्ती पर Ex वाइफ ने लगाए थे आरोप, क्यों 4 महीने में हुआ तलाक?

Helena Luke: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एक्स पत्नी हेलेना ल्यूक अब इस दुनिया में नहीं रही। 3 नवंबर को उन्होंने अमेरिका में आखिरी सांस ली। बता दें कि, हेलेना कभी बॉलीवुड का जाना माना चेहरा थीं लेकिन बहुत कम वक्त में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

हेलेना ल्यूक ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। वहीं उनकी लव स्टोरी बात करें तो हेलेना मिथुन चक्रवर्ती की एक्स पत्नी रह चुकी हैं। उनकी एक्टर की जिंदगी में तब एंट्री हुई जब मिथुन सारिका को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार और फिर शादी करने का फैसला लिया।

Mithun Chakraborty

मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना की शादी साल 1979 में हुई थी। लेकिन ये रिश्ता महज 4 महीने ही टिक पाया। इतने कम वक्त में दोनों के बीच इतनी कड़वाहट आ गई थी कि तलाक देने का फैसला कर लिया। लेकिन तलाक आखिर किस वजह से हुआ इसका हेलेना ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था।

हेलेना ने स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में मिथुन चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि, 'मेरी ये चार महीने की शादी अब धुंधला सपना बन गई है। काश ऐसा बिल्कुल नहीं होता। उन्होंने मेरा ये विश्वास दिलाने में ब्रेनवॉश किया था कि वो वहीं इंसान हैं जो उनके लिए बने हैं, इसमें उन्हें सफलता मिली है।'

इसके बाद हेलेना ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने मिथुन से तलाक के बाद कभी एलिमनी भी नहीं मांगी। उनके लिए ये रिश्ता केवल बुरे सपने की तरह था। मिथुन से तलाक होने के बाद हेलेना अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया। बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद वह अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। हेलेना से तलाक के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने योगिता बाली से शादी कर ली थी। अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।

ये भी पढ़ें: Mithun Chakraborty ने इंडस्ट्री में ऐसे जमाई अपनी धाक, बेहद इंस्पिरेशनल है एक्टर की जर्नी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+