धनबाद में प्रचार करते हुए मिथुन चक्रवर्ती के साथ हुआ ऐसा हादसा, काट ली जेब और फिर, जानें क्या हुई बात
Mithun Chakraborty Pick Pocket: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि धनबाद में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के दौरान एक्टर के साथ एक अजीबोगरीब घटना हो गई है।
धनबाद में मिथुन चक्रवर्ती के साथ हुई ऐसी घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती झारखंड के धनबाद में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज यानी 12 नवंबर 2024 (मंगलवार) को धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अपर्णा सेनगुप्ता के सपोर्ट में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

मिथुन चक्रवर्ती की काट ली जेब
वहीं मिथुन चक्रवर्ती को एक झलक देखने के लिए वहां काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई थी। इसी बीच किसी पॉकेटमार ने एक्टर की जेब काट ली। इस घटना के बाद कार्यक्रम को तुरंत ही खत्म कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानें धनबाद में क्या हुआ मिथुन चक्रवर्ती के साथ-
-आज यानी 12 नवंबर 2024 को धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र में होने वाली विधानसभा चुनाव प्रचार गतिविधियों के दौरान एक हैरान करने वाली घटना घटी है।
-खबर है कि भाजपा उम्मीदवार अपर्णा सेनगुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा के स्टार प्रचारक और मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक अजीबोगरीब हादसा हो गया है।
-कलिया सॉल में आयोजित इस जनसभा में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इकट्ठा हुए थए। इस जनसभा में मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिया था। उन्हें एक झलक देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई थी।
-हालांकि इस भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कोई सही व्यवस्था नहीं की गई थी और इसी का फायदा उठाते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने एक घटना को अंजाम दिया।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती के मंच पर आते ही लोग उनकी एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे और इसी दौरान पॉकेट मारों ने भीड़ का फायदा उठाकर एक्टर की जेब काट ली। जानकारी के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती के जेम में उनका पर्स था जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेज और पैसे मौजूद थे।
-घटना के तुरंत बाद मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा के नेताओं को इस बारे में जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने मंच से आकर लोगों से अपील की और पर्स चुराने वालों को चेतावनी दी कि पर्स तुरंत वापस किया जाए। हालांकि एक्टर का पर्स वापस नहीं मिला और आखिर में मिथुन चक्रवर्ती को कार्यक्रम तुरंत खत्म करना पड़ा।
-फिलहाल धनबाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications