'बॉलीवुड में काम करना सपने जैसा', मिस वर्ल्ड बनी थाईलैंड की ओपल सुचाता को भा गया भारत, तारीफ में कही ये बातें!
Miss World 2025 Opal Suchata: मिस वर्ल्ड 2025 का ताज इस बार थाईलैंड की ओपल सुचाता ने अपने नाम किया है। यह जीत केवल उनके देश के लिए गर्व की बात नहीं बल्कि मिस वर्ल्ड इतिहास का एक खास पल भी बन गई, क्योंकि पहली बार थाईलैंड को यह खिताब मिला है।
ओपल न सिर्फ अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव और भारत के प्रति प्यार भरे जज़्बे से भी उन्होंने खास पहचान बनाई। भारत दौरे के दौरान ओपल ने न सिर्फ संस्कृति और लोगों की तारीफ की, बल्कि यह भी कहा कि अगर मौका मिला तो वे बॉलीवुड में काम करना चाहेंगी।

'बॉलीवुड में काम करना सपने जैसा'
ओपल सुचाता ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे जरूर बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहेंगी। ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। मैं पहली मिस वर्ल्ड हूं जो थाईलैंड से आई है। अगर मुझे मौका मिला तो मैं जरूर बॉलीवुड में काम करना चाहूंगी, यह एक बेहतरीन अवसर होगा।"
ये भी पढ़ें: थाईलैंड की ओपल के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, खिताब जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
भारत यात्रा को बताया शानदार अनुभव
भारत में बिताए पलों को याद करते हुए ओपल ने कहा, "यह अनुभव बहुत ही शानदार रहा। मैं जब से भारत आई हूं, यहां के लोग बहुत अच्छे और मेहमाननवाज लगे। हमने कई खूबसूरत जगहों की यात्रा की, चाहे वो इन्फ्रास्ट्रक्चर हो या नेचर, सब कुछ बेहद खास रहा।"
तेलंगाना सरकार को कहा धन्यवाद
ओपल ने तेलंगाना सरकार का भी आभार जताया और कहा, "हमारे लिए इतनी बेहतरीन व्यवस्था करने के लिए मैं तेलंगाना सरकार और यहां के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं। हमें बहुत अच्छा अनुभव मिला और मैं दोबारा जरूर आना चाहूंगी।"
मिस वर्ल्ड अमेरिका को भी भाया हैदराबाद
मिस वर्ल्ड अमेरिका 2025 जेसिका पेड्रोसो ने भी भारत के हैदराबाद शहर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह शहर मिस वर्ल्ड इवेंट के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। उन्होंने यहां का खाना भी खूब पसंद किया और बताया कि उन्हें बटर चिकन बहुत अच्छा लगा।
टॉप 8 में नहीं पहुंच सकीं मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता
भारत की ओर से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शामिल हुईं नंदिनी गुप्ता ने शुरुआती राउंड्स में शानदार प्रदर्शन किया था। वह टॉप 40 में जगह बनाने में कामयाब रही थीं और 'फास्ट ट्रैक' राउंड के जरिए टॉप 18 में भी पहुंचीं। लेकिन आगे के मुकाबले में वह टॉप 8 में जगह नहीं बना सकीं, जिससे भारत की उम्मीदों को झटका लगा।
ये भी पढ़ें: क्या था वो सवाल जिसने ओपल को बनाया Miss World 2025? जवाब सुन कर Sonu Sood ही नहीं आम लोग भी हैरान












Click it and Unblock the Notifications