Mirzapur: कालीन भैया और मुन्ना का भौकाल होगा अब बड़ा, 'मिर्जापुर द फिल्म' हुई अनाउंस
ओटीटी प्लेटफॉर्म की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं। इसमें मुन्ना भैया के मरने से लेकर कालीन भैया को मिर्जापुर से बाहर तक के दृश्य दिखाए जा चुके हैं। ऐसे में मेकर्स ने अब इस सीरीज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मिर्जापुर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म से निकल कर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यानी अब कालीन भैया और गुड्डू पंडित की लड़ाई आप थिएटर में देख पाएंगे।
मेकर्स ने इसकी रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए एक फोटो भी टीजर पोस्ट किया है। इसमें कालीन और गुड्डू के अलावा मुन्ना भैया भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनका साथ देने के लिए कंपाउडर भी आया हुआ है। ऐसे में अब कई थ्योरीज भी आ रही हैं। कयास लगाया जा रहा है कि मिर्जापुर के फिल्म वर्जन में मुन्ना भैया और बाकी दूसरे कैरेक्टर्स की भी एंट्री हो सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से किसी भी कैरेक्टर के वापसी पर अभी तक ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

पर्दा और भौकाल दोनों होगा बड़ा
मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी। मिर्जापुर फिल्म जल्द आ रही है।
मिर्जापुर का खास अनुभव
एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर कहते हैं, "ये हमारे लिए एक बहुत बड़ा माइलस्टोन है, क्योंकि हम अपने दर्शकों के लिए मिर्ज़ापुर का खास अनुभव फिर से ला रहे हैं, लेकिन इस बार बड़े पर्दे पर। तीन सफल सीज़न में, इस पॉपुलर सीरीज़ ने अपनी दमदार कहानी और यादगार किरदारों जैसे कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के ज़रिए दर्शकों का दिल जीता है। हम मानते हैं कि इस पॉपुलर सीरीज को फिल्म में बदलने से इसे देखना और भी मजेदार हो जाएगा, जिससे दर्शकों को मिर्जापुर की दुनिया का एक नए तरीके से अनुभव लेने का मौका मिलेगा। हम प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने का इंतजार कर रहे हैं, जो हमारे डेडीकेटेड फैनबेस की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।"
ठंडे बस्ते में गई जी ले जरा
मिर्जापुर के पहले मेकर्स ने रणवीर सिंह के साथ 'डॉन 3' और 'जी ले जरा' भी अनाउंस की है। लेकिन इनका कोई अपडेट नहीं सामने आया है। रिपोर्ट्स की माने ते जी ले जरा तो ठंडे बस्ते में चली गई है।












Click it and Unblock the Notifications