Mirai Box Office Collection Day 1: 'मिराय' ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Mirai Box Office Collection Day 1: कार्तिक गट्टमनेनी की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म 'मिराय' इस साल की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही थी। फिल्म में तेजा सज्जा, मंचू मनोज और रितिका नायक ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

12 सितंबर 2025 को रिलीज हुई है 'मिराय'
रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह का माहौल बना हुआ था। 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद 'मिराय' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोरदार शुरुआत की है।

Mirai Box Office Collection

'मिराय' की पहले दिन की कमाई

-'मिराय' एक्शन-एडवेंचर जॉनर की ताजा पेशकश बनकर उभरी है और दर्शकों का रिस्पॉन्स भी बेहद पॉजिटिव रहा है। 'हनुमान' जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद तेजा सज्जा ने एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है।

-कई नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद भी 'मिराय' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान बनाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया

12 करोड़ की ओपनिंग के साथ 'मिराय' ने तेजा सज्जा के करियर में सबसे बेहतरीन पहले दिन की कमाई का नया रिकॉर्ड बना लिया है। इसने साल 2024 में रिलीज हुई उनकी पिछली फिल्म 'हनुमान' के पहले दिन के कलेक्शन (8 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है। ये शानदार शुरुआत फैंटेसी जॉनर की बढ़ती लोकप्रियता और स्टार कास्ट की मजबूती को दर्शाती है।

क्या है फिल्म 'मिराय' की कहानी?

पीपुल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद द्वारा निर्मित, 'मिराय' की कहानी एक युवा योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे 9 पवित्र ग्रंथों की रक्षा का जिम्मा सौंपा गया है, जिनकी शक्ति मनुष्यों को देवताओं में बदलने में सक्षम है। फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक फैंटेसी स्टाइल में प्रस्तुत किया गया है, जिससे एक अलग किस्म की कहानी सामने आती है।

सीक्वल की उम्मीदें और बड़ा सरप्राइज

-फिल्म के अंत में ही दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया गया है। मिड-क्रेडिट सीन में 'बाहुबली' स्टार राणा दग्गुबाती को विलेन के रूप में पेश किया गया है। इसके साथ ही फिल्म के सीक्वल की संभावना भी जाहिर की गई है, जिसका नाम 'मिराय-जैथरया' रखा गया है।

-राणा दग्गुबाती के किरदार में कुछ अलौकिक शक्तियां दिखाई गई हैं, लेकिन इसके पीछे की पूरी कहानी अभी रहस्य बनी हुई है। दर्शकों की उत्सुकता अब अगले पार्ट के लिए और बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+