'जस्टिस हेमा कमेटी' की रिपोर्ट के बाद कन्नड़ एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'मेरे साथ घिनौनी हरकत हुई'
Minu Muneer shocking revelation: कन्नड़ एक्ट्रेस मीनू मुनीर मॉलीवुड की नई सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के कुछ बड़े एक्टर्स के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने फेसबुक पर एक डीटेल्ड पोस्ट में दावा किया कि मुकेश, मनियानपिला राजू, इदावेला बाबू और जयसूर्या ने 2013 की एक फिल्म परियोजना के सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार किया।
इस घटना को लेकर कुछ प्रोडक्शन कंट्रोलर्स का भी नाम लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मुकेश, मनियानपिल्ला राजू, इदावेला बाबू, जयसूर्या, एडवोकेट चंद्रशेखरन, प्रोडक्शन कंट्रोलर नोबल और विचू द्वारा की गई घिनौनी हरकतों की रिपोर्ट करने के लिए लिख रही हूं।

एक्ट्रेस ने कहा कि 2013 में, एक प्रोजेक्ट पर काम करते समय मुझे इन लोगों द्वारा शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। मैंने सहयोग करने और काम जारी रखने की कोशिश की मगर ये ऐसा हो गया, जो सहन करने लायक नहीं था। इसके बाद मुझे मलयालम फिल्म उद्योग छोड़ने और चेन्नई में ट्रांसफर होने के लिए मजबूर होना पड़ा।
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि मैंने एक अखबार के लेख में दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब मैं उस आघात और पीड़ा के लिए न्याय और जवाबदेही की मांग कर रही हूं, जो मैंने झेली है। मैं उनके जघन्य कृत्यों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने में आपकी मदद का अनुरोध करती हूं।
बाद में उन्होंने संवाददाताओं को मुकेश के साथ अपने उस घटिया एक्सपीरयंस के बारे में बताया जब उन्होंने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) की मेंबरशिप मांगी। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैंने AMMA की सदस्यता मांगी थी, तब मैंने छह फिल्मों में काम किया था। मुकेश ने मुझसे कहा कि अगर मुझे इस संगठन का हिस्सा बनना है तो मुझे उनके साथ सेक्स करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications