Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mimi Chakraborty: कभी बिकिनी में ढाती हैं कहर तो कभी रील्स में दिखाती जलवा, राजनीति में धांसू कमबैक की तैयारी!

Mimi Chakraborty News: फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से राजनीति में कई चर्चित हस्तियों ने अपनी जगह बनाई है। बंगाल विधानसभा चुनाव में भी फिल्मों और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े चेहरों की राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। खबर है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर अपने कुछ पुराने युवा चेहरों को मैदान में उतार सकती है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने हाल ही में टीएमसी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की है।

मिमी को 2019 में जाधवपुर से टिकट दिया गया था और इस सीट से चुनाव जीतकर वह सांसद बनी थीं। हालांकि, बतौर सांसद उनका कार्यकाल खास नहीं रहा और उन्होंने बीच में सांसदी छोड़ने का भी ऐलान किया था, लेकिन इस्तीफा नहीं दिया। 2024 में उन्हें टिकट नहीं मिला और तब से वह फिल्मी दुनिया में ही बिजी हैं।

Mimi Chakraborty News

Mimi Chakraborty को टिकट मिलने की चर्चा तेज

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पार्टी में कुछ लोकप्रिय चेहरों को टिकट देकर युवाओं के बीच पैठ मजबूत करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में मिमी चक्रवर्ती को जलपाईगुड़ी या ऐसी ही किसी शहरी सीट से उतारा जा सकता है। पार्टी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Mimi Chakraborty जाधवपुर से रही हैं सांसद

- मिमी चक्रवर्ती इससे पहले जाधवपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर राजनीतिक सफर की मजबूत शुरुआत की थी।

- संसद में रहते हुए उन्होंने युवाओं, महिलाओं और कलाकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था।

- 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्होंने खुद को फिल्मों और सामाजिक गतिविधियों तक सीमित रखा।

अब एक बार फिर उनका नाम तृणमूल कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची में सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व शहरी सीटों पर लोकप्रिय चेहरों को मौका देने की रणनीति पर काम कर रहा है और मिमी चक्रवर्ती इस रणनीति में फिट बैठती हैं। बंगाल में उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग और युवाओं के बीच लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं मिमी चक्रवर्ती

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मिमी चक्रवर्ती जैसे चेहरे चुनावी मैदान में उतरते हैं तो इसका सीधा असर शहरी मतदाताओं और युवा वर्ग पर पड़ सकता है। तृणमूल कांग्रेस पहले भी फिल्म और खेल जगत से जुड़े कई नामों को राजनीति में उतार चुकी है, जिनमें से कई ने चुनावी सफलता भी हासिल की है। मिमी चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। नए साल की छुट्टियों में उन्होंने बिकिनी और मोनोकिनी में अपना ग्लैम लुक शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+